{"_id":"5f25c2cc8ebc3e6046741cbc","slug":"gorakhpur-jail-gorakhpur-city-news-gkp360339659","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा : गोरखपुर जेल से रची थी फिरोजाबाद के व्यापारी की हत्या की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा : गोरखपुर जेल से रची थी फिरोजाबाद के व्यापारी की हत्या की साजिश
Sun, 02 Aug 2020 08:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 08:01 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर जेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के व्यापारी की हत्या की साजिश गोरखपुर जेल से रची गई थी। शूटरों के पकड़े जाने के बाद इसका खुलासा हुआ है जिसके बाद से हड़कंप मच गया है पूरे मामले की डीआईजी ने जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन
डीआईजी के आदेश पर एसटीएफ ने जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि जेल में बंद बदमाश देवेंद्र और आजमगढ़ का प्रिंस लगातार सूत्रों से संपर्क में था। खबर है कि डीआईजी ने एसएसपी को बदमाशों का जेल बदलने के लिए पत्राचार करने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, फिरोजाबाद के पावली का रहने वाला बदमाश गोरखपुर जेल में बंद है। उसे 26 फरवरी को एसटीएफ ने कौआबाग अंडरपास के पास गिरफ्तार किया था। फिरोजाबाद के रहने वाले प्रापर्टी डीलर की हत्या करके वह फरार चल रहा था।
विज्ञापन
बदमाश के ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। डीआइजी राजेश मोदक ने बताया कि जेल में बंद बदमाश के फिरोजाबाद के व्यापारी की हत्या की साजिश रचने का मामला गंभीर है। जांच कराकर कार्रवाई करने का निर्देश एसएसपी को दिया गया है।