फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Jail Bypass Road pace of work is slow will wait for more than six months

गोरखपुर जेल बाईपास रोड: सुस्त है काम की रफ्तार, छह माह से ज्यादा करना होगा इंतजार

Fri, 01 Sep 2023 01:10 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 01 Sep 2023 01:10 PM IST
सार

पीडब्ल्यूडी अधीक्षण अभियंता हेमराज सिंह ने कहा कि जेल बाईपास रोड का निर्माण अगले साल मार्च तक पूरा करा लिया जाएगा। बारिश से काम प्रभावित हुआ है। लेकिन अब काम को तेज गति से पूरा कराने का निर्देश दिया गया है।
 

विज्ञापन
Gorakhpur Jail Bypass Road pace of work is slow will wait for more than six months
स्पोर्ट्स कॉलेज के आगे बंसत कुज के पास नाला निर्माण के लिए निकाला जा रहा पानी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सोनौली हाईवे से जोड़ने वाले जेल बाईपास-बरगदवां फोरलेन को पिछले साल जून में ही पूरा हो जाना चाहिए था। लेकिन अभी 50 से 60 फीसदी काम होता दिख रहा है। कुछ जगहों पर तो सड़क के दोनों तरफ सिर्फ मिट्टी ही डाली गई है। यहां बारिश में किच-किच और धूप होते ही उड़ती धूल से लोगों का जीना दूभर हो गया है।

विज्ञापन


हाईवे से जुड़ने के कारण सड़क पर ट्रक और चार पहिया वाहनों की आवाजाही भी ज्यादा है। ऐसे में थोड़ी सी चूक से वाहनों के पहिए मिट्टी में धंस जा रहे हैं। अब अधिकारियों का दावा है कि मार्च-2024 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाएगा। यानी, इस फोरलेन पर फर्राटा भरने के लिए अभी छह से आठ महीने का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: शौकीन बेकरार, मुर्गों-बकरों होशियार; सोशल मीडिया पर दिखी खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी 2021 में शुरू हुआ था काम

197 करोड़ रुपये की लागत वाली जेल बाईपास-बरगदवां सड़क का निर्माण कार्य वर्ष 2021 की फरवरी में शुरू हुआ। जेल बाईपास रोड का निर्माण कार्य जेल के पीछे से होते हुए पादरी बाजार, खजांची चौराहा, राप्तीनगर, स्पोर्ट्स कॉलेज, नकहां नंबर दो, नौतनवां-गोरखपुर रेललाइन पार करते हुए बरदगदवां तिराहे तक होना है। इस फोरलेन पर खजांची में फ्लाईओवर और रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। जबकि कौआबाग से लेकर पादरी बाजार तक सड़क और नाली का काम पूरा हो चुका है। डिवाइडर भी बनाए जा चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में उमस भरी गर्मी से सब परेशान, अब तो बरसो भगवान

पादरी बाजार के पास सड़क के दोनों ओर नाली का कुछ काम बाकी है। जबकि पादरी बाजार से लेकर खजांची चौराहे तक भी सड़क और नाली बन चुकी है। लेकिन इसके आगे का काम बाकी है। इस रोड पर स्पोर्ट्स कॉलेज चौराहे से लेकर कोईलहवा चौराहे तक काम में रफ्तार दिखी।

खजांची चौराहे से पावर हाउस तक नहीं हुआ कोई काम

खजांची चौराहे से पावर हाउस तक कोई काम नहीं शुरू कराया गया है। फ्लाईओवर से 50 मीटर की दूरी पर देवी माता का मंदिर बीच सड़क में है। सड़क बगल से निकलेगी या मंदिर को हटाया जाएगा, अभी तय नहीं है। वहीं, स्पोर्ट्स कॉलेज के सामने सड़क का कोई काम नहीं हुआ है। जबकि, दूसरी लेन पर मिट्टी भराई की गई है। करीब 15 मीटर तक नाली का काम भी कराया गया है।

बोले लोग
निर्माण कार्य की गति बहुत धीमी है। स्पोर्ट्स कॉलेज के आगे नाली और सड़क का काम किया जा रहा है। लेकिन खचांजी से लेकर राप्तीनगर पावर हाउस तक काम बंद है। यहां वाहनों की आवाजाही बहुत है। - बनारसी, राहगीर।

ओवरब्रिज निर्माण का काम चल रहा है। लेकिन सड़क नहीं बनाई जा रही है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। जब काम होगा तो यहां पर भी दुकानें और मकान तोड़े जाएंगे। - भगवानदास, दुकानदार।

इसे भी पढ़ें: विकास की अधूरी खुशी: राप्ती रिवर फ्रंट का लाल पत्थरों से बनने थे घाट, योजना बनाकर भूल गए साहब

यहां 10 मिनट रुक जाइए, आपके कपड़े धूल से भर जाएंगे। हम लोगों की दुकान और मकान धूल से पट जाता है। काम में तेजी आए तो इसे परेशानी से भी जल्दी छुटकारा मिलेगा। -फूलचंद निषाद, दुकानदार।

अभी डिवाइडर बनाई जा रही है। इसका काम तेजी से हो रहा है। यदि इसी तरह रफ्तार से सड़क का काम कराया जाए तो निर्माण कार्य जल्द होगा। इससे लोगों को आने-जाने में सहूलियत होगी।-झीनक उर्फ जगलाल चौहान, राहगीर।

पीडब्ल्यूडी अधीक्षण अभियंता हेमराज सिंह ने कहा कि जेल बाईपास रोड का निर्माण अगले साल मार्च तक पूरा करा लिया जाएगा। बारिश से काम प्रभावित हुआ है। लेकिन अब काम को तेज गति से पूरा कराने का निर्देश दिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed