फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur International Stadium will capacity of 10 thousand spectators

गोरखपुर में भी बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, जानें एक साथ कितने दर्शक देख सकेंगे मैच

Tue, 21 Jan 2020 04:44 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Tue, 21 Jan 2020 04:44 PM IST
सार

  • 100 करोड़ से पहले 10 हजार दर्शकों की क्षमता वाला बनेगा स्टेडियम
  • गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का प्रस्ताव तैयार  
  • मुख्यमंत्री तय करेंगे मानबेला और खोराबार में से कहां बनेगा क्रि केट स्टेडियम
  • आईओसीएल भी अपने सीएसआर फंड से निर्माण में करेगा मदद

विज्ञापन
Gorakhpur International Stadium will capacity of 10 thousand spectators
stadium

विस्तार

गोरखपुर में तीन चरणों में बनने वाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के पहले चरण का प्रस्ताव तैयार हो गया है। पहले चरण में 10 हजार दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम के निर्माण पर 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। काम पूरा होने में करीब एक साल का समय लगेगा। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन के मुताबिक इंडियन ऑयल कॉर्पोरशन लिमिटेड (आईओसीएल) भी अपने कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) फंड से निर्माण में मदद करेगा। दूसरे चरण में स्टेडियम का विस्तार 25 हजार और तीसरे व आखिरी चरण में स्टेडियम का विस्तार कर 50 हजार दर्शक क्षमता तक किया जाएगा।
विज्ञापन


स्टेडियम निर्माण के लिए मानबेला और खोराबार में जगह चिह्नित की गई हैं। इन दोनों में स्टेडियम कहां बनेगा, इसपर अंतिम मुहर मुख्यमंत्री लगाएंगे। इसके बाद कैबिनेट में प्रस्ताव रखा जाएगा। वहां से हरी झंडी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। 28 दिसंबर को मुख्यमंत्री के गोरखपुर आगमन के दौरान प्रशासन और जीडीए के अफ सरों ने उन्हें स्टेडियम के प्रस्ताव की विस्तृत जानकारी भी दी थी।
विज्ञापन

बता दें कि मुख्यमंत्री ने पहले मानबेला में स्टेडियम के निर्माण की मंशा जताई थी। जीडीए ने मानबेला के साथ ही खोराबार में भी प्राधिकरण द्वारा अधिगृहीत 170 एकड़ जमीन को स्टेडियम के लिए चुना था। मानबेला में रोड थोड़ी संकरी होने और मुख्य सड़क, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेडियम से कनेक्टिविटी की दिक्कत सामने आ रही है। स्टेडियम के लिए करीब 35 एकड़ जमीन की आवश्यकता है।

क्रिकेट स्टेडियम के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। स्टेडियम के लिए दो जगहें चिह्नित की गईं हैं। निर्माण के लिए इनमें से किसी एक पर अंतिम मुहर मुख्यमंत्री लगाएंगे। शुरूआत में 10 हजार क्षमता वाले स्टेडियम का निर्माण होगा। इसपर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बाद में इसकी क्षमता और बढ़ाई जाएगी। दूसरे चरण में 25 हजार और तीसरे में 50 हजार दर्शक क्षमता तक स्टेडियम का विस्तार होगा।
- के. विजयेंद्र पांडियन, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed