फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur-Hyderabad special train will run on 21st

यात्री कृपया ध्यान दें: 21 को चलेगी गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Wed, 17 Nov 2021 10:30 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 17 Nov 2021 10:30 AM IST
सार

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने एक जोड़ी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Gorakhpur-Hyderabad special train will run on 21st
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रेल प्रशासन ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए हैदराबाद से गोरखपुर के बीच एक जोड़ी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 02575 हैदराबाद-गोरखपुर सुपरफास्ट स्पेशल 19 नवंबर को हैदराबाद से तथा 02576 गोरखपुर-हैदराबाद सुपरफास्ट स्पेशल 21 नवंबर को गोरखपुर से चलाई जाएगी।
विज्ञापन


तीन ट्रेनों का देवरिया व छपरा स्टेशन पर स्टॉपेज बढ़ा
रेलवे प्रशासन ने रेलवे से माल ढुलाई करने वाले व्यापारियों की सुविधा के लिए देवरिया सदर एवं छपरा स्टेशनों पर पार्सल की लोडिंग व अनलोडिंग के लिए 25 नवंबर से तीन ट्रेनों का ठहराव देवरिया सदर पर दो मिनट से पांच मिनट एवं एवं छपरा स्टेशन पर पांच मिनट से दस मिनट तक बढ़ाया है।
विज्ञापन


इन ट्रेनों का ठहराव बढ़ा
15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस देवरिया सदर स्टेशन पर 09.38 बजे पहुंचकर 09.43 बजे छूटेगी।
15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस देवरिया सदर स्टेशन पर 17.20 बजे पहुंचकर 17.25 बजे छूटेगी।
15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस से देवरिया सदर स्टेशन पर 06.45 बजे पहुंचकर 06.50 बजे छूटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed