{"_id":"6720ebe6d86b283beb0c1dac","slug":"gorakhpur-health-department-gave-guidelines-regarding-diwali-2024-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की सलाह: तेज धमाके वाले पटाखों से बचें, बारूद से जलने पर घाव ठीक होने में लगता है वक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की सलाह: तेज धमाके वाले पटाखों से बचें, बारूद से जलने पर घाव ठीक होने में लगता है वक्त
Tue, 29 Oct 2024 07:36 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 29 Oct 2024 07:36 PM IST
सार
एमओ ने बताया कि पर्व के दौरान सभी अस्पतालों पर इमर्जेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। जिले में 108 नंबर की 46 और 102 नंबर की 50 एम्बुलेंस भी सेवा के लिए तैयार रहेगी। 25 थानों पर 108 नंबर एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई है, जबकि बाकी 21 एम्बुलेंस हॉट स्पॉट पर मौजूद रहेंगी। अस्पतालों के प्रसव कक्ष क्रियाशील रहेंगे और 102 नंबर एंबुलेंस से गर्भवती को चिकित्सा इकाई पर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
fire crackers पटाखे दीवाली
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
दिवाली और आसपास पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। सीएमओ की तरफ से भेजे गए संदेश में लोगों से अपील की गई है कि तेज धमाके वाले पटाखों से लोग दूरी बनाएं, क्योंकि इससे न केवल जलने का खतरा अधिक होता है, बल्कि तेज आवाज की वजह से कार्डियक अरेस्ट, हर्ट अटैक, ब्लड प्रेशर हाई होने से ब्रेन हेमरेज जैसी स्थिति भी आ सकती है।
विज्ञापन
बारूद से जलने पर घाव ठीक होने में सामान्य से अधिक वक्त लगता है। इसके बाद भी अगर कोई हादसा होता है तो तत्काल मदद के लिए एम्बुलेंस व अस्पताल तैयार हैं। मेडिकल कॉलेज में 25 बेड , जिला अस्पताल में 20 और सभी सीएचसी पर की गई पांच बेड की आपात व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि पर्व के दौरान सभी अस्पतालों पर इमर्जेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। जिले में 108 नंबर की 46 और 102 नंबर की 50 एम्बुलेंस भी सेवा के लिए तैयार रहेगी। 25 थानों पर 108 नंबर एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई है, जबकि बाकी 21 एम्बुलेंस हॉट स्पॉट पर मौजूद रहेंगी। अस्पतालों के प्रसव कक्ष क्रियाशील रहेंगे और 102 नंबर एंबुलेंस से गर्भवती को चिकित्सा इकाई पर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन