फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur GRP arrested five accused thieves who used to steal from trains

Gorakhpur News: चाचा-भतीजा बच्चों से करवाते थे चोरी- लूट, GRP ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sun, 18 May 2025 12:21 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 18 May 2025 12:21 PM IST
सार

 रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार सुरेश कुमार महतो व प्रिंस कुमार (चाचा-भतीजा) बच्चों से मोबाइल चोरी कराते थे। बिहार व झारखंड के गांव में जाकर अभिभावकों को 15-20 हजार रुपये देकर उनके बच्चों को एक माह के लिए साथ लेकर निकल पड़ते थे। उन्हीं बच्चों को प्रशिक्षण देकर विभिन्न रेलवे स्टेशन व बाजारों में मोबाइल चोरी कराते थे। चोरी के मोबाइल को पश्चिम बंगाल में बेचकर बांग्लादेश भिजवा देते थे। पकड़े जाने के बाद आरोपियों ने जीआरपी को कई यह जानकारियां दीं।

विज्ञापन
Gorakhpur GRP arrested five accused thieves who used to steal from trains
गिरफ्तार चाचा भतीजा - फोटो : स्त्रोत- जीआरपी

विस्तार

रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों, प्लेटफाॅर्म से चोरी व लूट के पांच आरोपियों को शनिवार को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से पांच लाख रुपये कीमत के 23 चोरी के मोबाइल और आठ हजार नकदी बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी ट्रेनों के अलावा बाजारों, सार्वजनिक स्थलों पर भी चोरी करते थे।

विज्ञापन


आरोपियों में दो की पहचान झारखंड के तलझाड़ी थाने के नया टोला महाराजपुर निवासी प्रिंस कुमार व सुरेश कुमार महतो के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, सुरेश महतो का प्रिंस भतीजा है। पूछताछ के बाद जीआरपी ने दोनों आरोपियों को जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन


वहीं इनके साथ मिले तीन किशोरों में एक बिहार, झारखंड और एक चिलुआताल क्षेत्र का रहने वाला है। झारखंड का किशोर चाचा-भतीजे के परिवार का ही है। तीनों बाल अपचारियों को बाल सुधार गृह भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जीआरपी प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह टीम के साथ शनिवार को रेलवे स्टेशन पर जांच पड़ताल कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि प्लेटफॉर्म एक पर पीपल के पेड़ के नीचे पांच संदिग्ध युवक मोबाइल चोरी करने की योजना बना रहे हैं। इस पर वहां पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक ने पांचों युवकों को पकड़कर तलाशी ली। इस पर उनके पास से चोरी के मोबाइल बरामद हुए।

जीआरपी प्रभारी के मुताबिक, आरोपी कुशीनगर, बस्ती, गोंडा, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज समेत अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान व मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। प्रिंस कुमार का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। प्रिंस कुमार के विरुद्ध सिद्धार्थनगर कोतवाली में एक मामला दर्ज है।

इसमें वह जेल भी जा चुका है। जीआरपी को प्रिंस व उसके गिरोह के सदस्यों की कई दिनों से तलाश थी। अन्य आपराधिक इतिहास खंगाले जा रहे हैं। रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार सुरेश कुमार महतो व प्रिंस कुमार (चाचा-भतीजा) बच्चों से मोबाइल चोरी कराते थे।

बिहार व झारखंड के गांव में जाकर अभिभावकों को 15-20 हजार रुपये देकर उनके बच्चों को एक माह के लिए साथ लेकर निकल पड़ते थे। उन्हीं बच्चों को प्रशिक्षण देकर विभिन्न रेलवे स्टेशन व बाजारों में मोबाइल चोरी कराते थे। चोरी के मोबाइल को पश्चिम बंगाल में बेचकर बांग्लादेश भिजवा देते थे।

पकड़े जाने के बाद आरोपियों ने जीआरपी को कई यह जानकारियां दीं। जीआरपी प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों ने बताया कि चोरी के मोबाइल को वह पश्चिम बंगाल व झारखंड में ले जाकर बेच देते थे। वहां से चोरी के मोबाइल को बांग्लादेश भिजवा दिया जाता था।

दोनों ने बताया कि यहां से चोरी मोबाइल की बांग्लादेश में अच्छी खासी कीमत मिल जाती है। पूर्व में बेचे गए 150 मोबाइल बांग्लादेश भिजवाया गया था। चाचा-भतीजा पर गैंगस्टर एक्ट की भी कार्रवाई की जाएगी।

मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के सरगना सुरेश कुमार महतो व भतीजा प्रिंस कुमार ने बताया कि झारखंड व बिहार से बच्चों को अच्छा काम कराने के लिए झांसे में लेकर आते हैं। यहां लाकर मोबाइल चोरी व लूट की घटना में संलिप्त कर देते हैं।


मोबाइल की संख्या अधिक होने के बाद उसे पश्चिम बंगाल व झारखंड ले जाकर बेच देते थे। इस बार भी चोरी के मोबाइल अच्छी संख्या में एकत्रित हो चुके थे। शनिवार को कुछ और मोबाइल चोरी की योजना बना रहे थे कि तभी पुलिस ने पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed