{"_id":"5e2a01a68ebc3e4b5e216be9","slug":"gorakhpur-group-marriage-gorakhpur-city-news-gkp3383882117","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी की पहल पर कुशीनगर में होगा 1560 बेटियों का सामूहिक विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी की पहल पर कुशीनगर में होगा 1560 बेटियों का सामूहिक विवाह
Fri, 24 Jan 2020 11:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
अप्रैल माह में कुशीनगर में होने वाले सामूहिक विवाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड द्वारा संचालित कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत अप्रैल माह में कुशीनगर में होने वाले सामूहिक विवाह में श्रम विभाग ने मंडल में एक साथ श्रमिकों की 1560 बेटियों का सामूहिक विवाह कराने का लक्ष्य रखा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर इस बार दूल्हा और दुल्हन को पांच-पांच हजार रुपये अलग से शादी के परिधान के लिए दिए जाएंगे। इसके अलावा चिकित्सकीय सहायता के मद में 3000 रुपये की धनराशि अलग से प्रदान की जाएगी। उप श्रम आयुक्त एके सिंह ने बताया कि सभी जिलों में निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए शिविर लगा कर आवेदन लिए जा रहे हैं।
बृहस्पतिवार को उपश्रमायुक्त कार्यालय में लगे शिविर में 12 श्रमिकों ने सामूहिक विवाह के लिए आवेदन किया है। गोरखपुर में 400 के लक्ष्य के सापेक्ष अबतक 110 लोगों ने आवेदन किया है। सभी आवेदनों की श्रम विभाग द्वारा सत्यापन कराने के बाद तहसील से भी सत्यपान कराया जाएगा। उसके बाद जिलाधिकारी की स्वीकृति के बाद लाभार्थियों की सूची बनाई जाएगी। इस अवसर पर सहायक श्रमायुक्त वीके श्रीवास्तव, अमित प्रकाश सिंह, राधेश्याम गुप्ता, बी. राम, अवधेश तिवारी, विकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
65 हजार रुपये आएंगे खाते में
भवन सन्निर्माण कार्य में छह माह से अधिक समय से कार्य कर रहे श्रमिकों की पुत्रियों के विवाह के समय भी इसका लाभ मिलेगा। इसमें 65 हजार रुपये नकद लड़की के माता-पिता को मिलेगा। यह धनराशि उनके खाते में भेजी जाएगी।