फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur Festival, Punjabi singers will host a Bollywood night... Bhojpuri tadka will also be added.

गोरखपुर महोत्सव : पंजाबी सिंगर सजाएंगे बॉलीवुड नाइट...लगेगा भाेजपुरी तड़का भी- इन्हें बुलाने की है तैयारी

Thu, 20 Nov 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 20 Nov 2025 12:39 AM IST
सार

गोरखपुर महोत्सव की तैयारी को लेकर बुधवार को आयुक्त सभागार में सांसद रवि किशन की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि 11 जनवरी को पहले दिन बाॅलीवुड नाइट होगा। अधिकारियों ने बताया कि इसमें पंजाबी सिंगर हनी सिंह, मीका और बादशाह को बुलाने के लिए बातचीत चल रही है।

विज्ञापन
In Gorakhpur Festival, Punjabi singers will host a Bollywood night... Bhojpuri tadka will also be added.
गोरखपुर महोत्सव के तहत बैठक करते सांसद रवि किशन व प्रशासनिक टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रामगढ़ताल स्थित चंपादेवी पार्क में 11 से 13 दिसंबर तक प्रस्तावित गोरखपुर महोत्सव में तीन दिनों तक बाॅलीवुड और भोजपुरी गायक महफिल सजाएंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग ने पंजाबी सिंगर हनी सिंह, मीका और बादशाह से संपर्क साधा है।

विज्ञापन


वहीं, भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह मंच पर भोजपुरी तड़का लगाएंगे और भजन गायिका व बिहार से नवनिर्वाचित विधायक मैथिली ठाकुर अपनी मधुर प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगी। समारोह का उद्घाटन पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह करेंगे। समापन सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

गोरखपुर महोत्सव की तैयारी को लेकर बुधवार को आयुक्त सभागार में सांसद रवि किशन की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि 11 जनवरी को पहले दिन बाॅलीवुड नाइट होगा। अधिकारियों ने बताया कि इसमें पंजाबी सिंगर हनी सिंह, मीका और बादशाह को बुलाने के लिए बातचीत चल रही है।

वहीं भोजपुरी स्टार पवन सिंह को दूसरे दिन यानी 12 जनवरी को भोजपुरी नाइट में बुलाया जाएगा। इसके अलावा कार्यक्रम समापन सत्र में गायिका मैथिली ठाकुर को बुलाने की तैयारी है।

सांसद रवि किशन ने बताया कि 17 जनवरी तक शिल्प मेला चलेगा। इसमें स्थानीय कलाकारों, उत्पादों और लुप्त हो रही कला व विधा को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक मंच प्रदान किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को अवसर दिया जाएगा। बैठक में महोत्सव की रूपरेखा और कार्यक्रम संचालन से जुड़ी सारी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसके अलावा आगंतुकों के लिए पार्किंग, प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और पुलिस तैनाती, चिकित्सा सुविधाओं एवं कंट्रोल रूम की स्थापना, शिल्प मेले के स्टॉल आवंटन और निगरानी पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

कमिश्नर अनिल ढींगरा ने कहा कि इस वर्ष महोत्सव को और आकर्षक बनाने के लिए विशेष थीम, आकर्षक पवेलियन, फूड कोर्ट और परिवारों के लिए मनोरंजन के कई नए आयोजन शामिल किए जाएंगे।
बैठक में जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन, पुलिस अधीक्षक अपराध सुधीर जयसवाल, सीएमओ राजेश झा, एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

10 दिसंबर तक आवेदन पत्र जमा कर दें कलाकार
कमिश्नर ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने के लिए उनका आवेदन पत्र प्राप्त किया जा रहा है। स्थानीय कलाकार 10 दिसंबर तक आवेदन पत्र, सचिव गोरखपुर महोत्सव समिति, उप निदेशक पर्यटन कार्यालय में जमा कर सकते हैं। साथ ही वाणिज्यिक स्टालों के लिए 20 दिसंबर तक आवेदन पत्र जमा किया जाएगा।

सम्मानित होंगे विशिष्ट कार्य करने वाले
डीएम दीपक मीणा ने बताया कि अपने क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले व्यक्तियों तथा साहित्य-कला-अध्ययन, पत्रकारिता, लेखन, लोक कला एवं सामाजिक कार्य से जुड़े हुए व्यक्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed