फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Festival: Maithili Thakur will spread the beauty of music

गोरखपुर महोत्सव : सुरों का जलवा बिखेरेंगी मैथिली ठाकुर

Fri, 01 Jan 2021 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Festival: Maithili Thakur will spread the beauty of music
गोरखपुर महोत्सव : सुरों का जलवा बिखेरेंगी मैथिली ठाकुर
विज्ञापन

गोरखपुर। महोत्सव समिति ने उन कलाकारों के नाम तय कर दिए हैं, जो गोरखपुर महोत्सव में शिरकत कर रहे हैं। बिहार की मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर भी महोत्सव के दूसरे दिन शाम छह बजे, अपने सुरों को जलवा बिखेरेंगी। 13 जनवरी को भोजपुरी नाइट के बाद कवि सम्मेलन का मंच सजेगा। इसमें देश के चार नामवर कवियों की रचनाएं श्रोताओं को सुनने को मिलेंगी।
कवि सम्मेलन में जिन कवियों को आमंत्रित किया गया है, उनमें पद्मश्री सुनील योगी, दिनेश बावरा, विष्णु सक्सेना और पद्मिनी सक्सेना शामिल हैं। एक और कवि सम्मेलन महोत्सव के अंतिम दिन 16 जनवरी को भी आयोजित किया जाएगा। इसमें स्थानीय कवि प्रस्तुति देंगे। महोत्सव में दर्शकों को पारंपरिक नृत्य भी देखने को मिलेेंगे। फरुआही नृत्य मशहूर कलाकार विंध्याचल आजाद और उनके साथी प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा हरियाणा के घूमर और पनिहारी नृत्य और मध्य प्रदेश का बधाई और नीरता नृत्य का आनंद भी दर्शकों को मिलेगा। शारदा संगीतालय की ओर से विवाह संस्कार गीतों की प्रस्तुति भी महोत्सव का आकर्षण होगी। इसके अलावा चौरीचौरा कांड पर आधारित नाटक की प्रस्तुति भी दर्शकों को देखने को मिलेगी। साथ ही भिखारी ठाकुर की कृति विदेशिया पर आधारित नाटक की प्रस्तुति भी महोत्सव के दौरान की जाएगी। दोनों ही नाटकों का मंचन मुक्ताकाशी मंच पर किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने वाले स्थानीय कलाकारों के नाम भी तय कर लिए गए हैं। स्थानीय स्तर पर उन्हीं कलाकारों को अवसर दिया गया है, जिन्होंने पिछले गोरखपुर महोत्सव में प्रस्तुति नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपा देवी पार्क में होंगे कार्यक्रम
गोरखपुर महोत्सव के उद्घाटन और समापन कार्यक्रम के अलावा सभी रंगारंग आयोजन रामगढ़ ताल के सामने चंपा देवी पार्क में होंगे। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के संस्कृति मंत्री नीलकंठ शास्त्री होंगे। समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे। पहले यह सभी आयोजन अत्याधुनिक प्रेक्षागृह में निर्धारित थे।

सांसद रवि किशन करेंगे कविता पाठ
महोत्सव में पहले दिन सांसद रवि किशन की प्रस्तुति का भी समय निर्धारित किया गया है। शाम पांच बजे आधे घंटे की प्रस्तुति में सांसद पहले कविता पाठ करेंगे और सरकार की योजनाओं पर आधारित एक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed