{"_id":"6198c9fe6f6c5046355fc22b","slug":"gorakhpur-fertilizer-factory-getting-ready-to-welcome-pm-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पीएम के स्वागत को तैयार हो रहा खाद कारखाना, 5 से 9 दिसंबर के बीच उद्घाटन करने आ सकते हैं नरेंद्र मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पीएम के स्वागत को तैयार हो रहा खाद कारखाना, 5 से 9 दिसंबर के बीच उद्घाटन करने आ सकते हैं नरेंद्र मोदी
Sat, 20 Nov 2021 03:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 20 Nov 2021 03:42 PM IST
सार
डीएम विजय किरन आनंद ने प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर एडीएम सिटी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन
गोरखपुर खाद कारखाना।(इनसेट में पीएम मोदी व सीएम योगी की फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंदुस्तान यूरिया रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) के खाद कारखाना के नीम कोटेड यूरिया प्लांट का उद्घाटन करने 5 से 9 दिसंबर के बीच कभी भी आ सकते हैं। प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर एचयूआरएल प्रशासन ने खाद कारखाने के प्लांट का ट्रायल भी कर लिया है। ट्रायल सफल होने के बाद अब लोकार्पण के लिए खाद कारखाना प्रबंधन और प्रशासन की बैठकों का दौर तेज हो गया है।
खाद कारखाने में नीम कोटेड यूरिया प्लांट के ट्रायल में उत्पादन शुरू होने के बाद अब लोक निर्माण विभाग कारखाने तक पहुंचने वाली सड़क को अंतिम रूप देने में जुटा है। रविवार को डीएम विजय किरन आनंद ने प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों के संबंध में खाद कारखाना परिसर में बैठक की।
उन्होंने एडीएम सिटी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इसमें सिटी मजिस्ट्रेट, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता के साथ ही खाद कारखाना के भी अफसर शामिल हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचने वाली जनता की सुविधा के लिए प्रशासन कम से कम 12 जगह पार्किंग बनाने की तैयारी कर रहा है। एसएसबी कैंप के पास हैलिपेड बनाने की तैयारी हो रही है। पार्किंग के लिए सफाई व अन्य व्यवस्था की जिम्मेदारी अफसरों को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
खाद कारखाना का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जुलाई 2016 को किया था। खाद कारखाने के निर्माण पर आठ हजार करोड़ और एम्स के निर्माण पर 14 सौ करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। एचयूआरएल के अधिकारी सुबोध दीक्षित के अनुसार प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अंतिम तिथि नहीं आई है। दिसंबर के दूसरे सप्ताह में लोकार्पण की संभावना को देखते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। एचयूआरएल के एमडी मुख्यमंत्री से लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर जल्द मुलाकात करेंगे।