{"_id":"63b7c1c16e883d5fe7277d7f","slug":"gorakhpur-faizabad-graduate-election-account-not-opened-on-the-first-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन: पहले दिन नहीं खुला खाता, 14 दावेदारों ने लिया पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन: पहले दिन नहीं खुला खाता, 14 दावेदारों ने लिया पर्चा
Fri, 06 Jan 2023 12:09 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 06 Jan 2023 12:09 PM IST
सार
नामांकन के मद्देनजर कमिश्नर न्यायालय के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 13 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 16 जनवरी को नाम वापसी और 30 जनवरी को मतदान होगा। मतगणना दो फरवरी को होगी।
विज्ञापन
गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक (एमएलसी) निर्वाचन के तहत बृहस्पतिवार से शुरू हुए नामांकन के पहले दिन एक भी पर्चा नहीं दाखिल हुआ। 14 दावेदारों ने नामांकन पत्र लिया। ज्यादातर उम्मीदवारों के नौ जनवरी से लेकर 12 जनवरी तक के बीच ही नामांकन करने की उम्मीद है। रविवार को छोड़कर पर्चा, प्रत्येक कार्यदिवस पर 12 जनवरी तक नामांकन का कार्य चलेगा।
विज्ञापन
नामांकन के मद्देनजर कमिश्नर न्यायालय के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 13 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 16 जनवरी को नाम वापसी और 30 जनवरी को मतदान होगा। मतगणना दो फरवरी को होगी।
विज्ञापन
इन्होंने लिया नामांकन पत्र
चांदपुर अयोध्या के सरजू प्रसाद धर दूबे ने तीन सेट, बिछिया रेलवे कॉलोनी गोरखपुर के गोविंद उपाध्याय ने दो सेट, कैंपियरगंज गोरखपुर के सरवर अली ने चार सेट, महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर दो गोरखपुर के अविनाश प्रताप प्रजापति ने तीन सेट, डुमरी एहलास देवरिया के रणजीत विश्वकर्मा ने दो सेट, इमिलिहावा, बांसगांव गोरखपुर के सत्यमणि शुक्ला दो सेट, पटखौली आजमगढ़ के करूणा कांत और शशिकला ने चार-चार सेट, कुरमौटा कुशीनगर के दिलीप कुमार गौतम ने चार सेट, परसरामपुर संतकबीरनगर के रजनीश पटेल ने दो सेट, बयासी कोढ़ियाबिन्द आजमगढ़ की अवंतिका मिश्रा चार सेट, टांडा आम्बेडकर नगर के अरविन्द कुमार दो सेट, रामनाथ देवरिया के डॉ विपिन बिहारी शुक्ला दो सेट और माहुल आजमगढ़ के श्रवण कुमार गुप्ता ने दो सेट में पर्चा लिया। इनमें से कुछ खुद के लिए तो कुछ ने दूसरे के लिए भी पर्चा लिया है।
विज्ञापन