फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Electricity Corporation game of fraud in appointment is old

गोरखपुर बिजली निगम: नियुक्ति में फर्जीवाड़े का खेल पुराना, रोक के बाद भी बनाया दबाव

Thu, 21 Jul 2022 10:44 AM IST
vivek shukla रोहित सिंह, गोरखपुर।
रोहित सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 21 Jul 2022 10:44 AM IST
सार

डेढ़ साल पहले ही 38 कर्मचारियों की भर्ती की फर्जी सूची पकड़ी गई थी, फिर भी प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। कूटरचित दस्तावेज के सहारे नियुक्ति पाने वाले राधेश्याम शर्मा का तबादला नियम दरकिनार कर किया गया।

विज्ञापन
Gorakhpur Electricity Corporation game of fraud in appointment is old
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

बिजली निगम की भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़े का खेल पुराना है। डेढ़ साल पहले भी 38 कर्मचारियों की भर्ती की फर्जी सूची भेजी गई थी, लेकिन तत्कालीन मुख्य अभियंता देवेंद्र सिंह ने मामला पकड़ लिया था।

विज्ञापन


मुख्य अभियंता ने आपत्ति के साथ फाइल संबंधित अफसरों को भेजी, फिर भी प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इसी का नतीजा रहा कि कूटरचित दस्तावेज के सहारे चार लोग नौकरी पाने में कामयाब हो गए। हालांकि, मामला पकड़ा गया और सभी बर्खास्त कर दिए गए। अब वेतन वसूली की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

 
फर्जी नियुक्तियों के मामले में निगम के कुछ बड़े अफसर भी संदेह के घेरे में हैं। बताया जा रहा है कि बर्खास्त राधेश्याम शर्मा संविदाकर्मचारी था, लेकिन कूटरचित दस्तावेज तैयार करके नियमित कर्मचारी बन गया। नियुक्ति गलत थी, फिर भी बिजली निगम के एक अफसर की मिलीभगत सेअपना तबादला चौरीचौरा खंड कार्यालय करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

तबादला प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी की गई। निगम के अफसर ने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर राधेश्याम को नई तैनात दी। अब संबंधित अफसर की भूमिका की जांच की बात कही जा रही है। इससे पहले तत्कालीन मुख्य अभियंता देवेंद्र सिंह ने अधिशासी अभियंता कसया कुशीनगर को पत्र भेजा था।

मुख्य अभियंता ने साफ किया था कि सितंबर 2020 में 38 कर्मचारियों की नियुक्ति की जो सूची मिली है, वह कूटरचित प्रतीत हो रही है। मामले की जांच कराके प्रभावी कार्रवाई की जाए। मामले को संबंधित अफसरों ने गंभीरता से नहीं लिया। इसी का नतीजा रहा कि दो नियमित कर्मचारियों की आड़ में चार फर्जी कर्मचारी नियुक्ति पाने में कामयाब हो गए।

फर्जीवाड़ा करने वालों ने कई महीने का वेतन भी लिया। बाद में फर्जीवाड़ा खुलकर सामने आया और जांच बैठा दी गई। वेतन भुगतान रोक दिया गया। अब कूटरचित दस्तावेज के सहारे नौकरी पाने की पुष्टि हुई। लिहाजा, राधेश्याम शर्मा, माधुरी श्रीवास्तव, सुदामा प्रसाद और सुधीर सिंह को बर्खास्त कर दिया गया। अब जिम्मेदार अफसर व कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है। फर्जीवाड़े को बिजली निगम के आला अफसरों ने गंभीरता से लिया है। संवाद

 

रोक के बाद भी बनाया नियुक्ति का दबाव

मस्टररोल कर्मचारियों के विनियमितीकरण में गड़बड़ी का खेल पुराना है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2013 में धर्मेंद्र शर्मा नामक व्यक्ति लगातार नियुक्ति का दबाव बना रहा था। इसपर निगम के अफसरों ने विधिक राय मांगी, तब पता चला कि 2012 से ही मस्टररोल कर्मचारियों के विनियमितीकरण पर रोक है। मामले की जांच गोपनीय तरीके से हुई तो पता चला कि व्यक्ति फर्जी नाम पर अपनी तैनाती का दबाव बना रहा था।

इन सवालों के नहीं मिले जवाब
- तत्कालीन अधिशासी अभियंता ने मामले की जांच कर रिपोर्ट तय समय के भीतर जमा क्यों नहीं की?
- जिस पत्र में तत्कालीन मुख्य अभियंता ने आपत्ति दर्ज कराई, उसे अभियंता और मुख्य अभियंता कार्यालय के लिपिकों ने इतने हल्के में क्यों निपटा दिया?
- अगर समय से जांच कर कार्रवाई हुई होती तो फर्जी नियुक्तियों से निगम को लाखों रुपये का नुकसान नहीं उठाना पड़ता।


कूटरचित दस्तावेज के सहारे नौकरी का मामला सामने आया है। जांच के बाद चार लोगों की सेवा समाप्त कर दी गई। मामले में कानूनी कार्रवाई भी होगी। जिन अफसर व कर्मचारियों ने लापरवाही बरती है, उनके खिलाफ जांच होगी। रिपोर्ट आने के बाद प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। - विद्या भूषण, एमडी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम

फर्जी नियुक्तियों में विभागीय स्तर पर लापरवाही हुई है। ऐसा नहीं होता तो ये नियुक्तियां हो ही नहीं पातीं। इससे जुड़े कुछ और मामलों की गोपनीय जांच कराई जा रही है। कोई भी दोषी बचने नहीं पाएगा। - एके सिंह, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed