फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Earthquake Today Gorakhpur: Experienced Tremors after a 5.2 Magnitude Earthquake News

Gorakhpur Earthquake: नेपाल के बाद गोरखपुर में भूकंप के तेज झटके, कुछ सेकेंड तक कांपी धरती; 5.2 मापी तीव्रता

Sun, 22 Oct 2023 09:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 22 Oct 2023 09:30 AM IST
सार

Earthquake in Gorakhpur News: नेपाल के भरतपुर में सुबह 7:25 पर भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई। इसके बाद भूकंप के झटके गोरखपुर में भी महसूस किए गए।

विज्ञापन
Earthquake Today Gorakhpur: Experienced Tremors after a 5.2 Magnitude Earthquake News
भूकंप (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। गोरखपुर में रविवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह करीब 7:25 पर भूकंप के झटके महसूस हुए। इस दौरान घरों में मौजूद लोग बाहर निकल आए। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नेपाल के भरतपुर में सुबह 7:25 पर भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई। इसके बाद भूकंप के झटके गोरखपुर में भी महसूस किए गए।

जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण के विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने बताया कि इससे जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

क्यों आता है भूकंप?
पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।
विज्ञापन


जानें क्या है भूंकप के केंद्र और तीव्रता का मतलब?
भूकंप का केंद्र उस स्थान को कहते हैं जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से भूगर्भीय ऊर्जा निकलती है। इस स्थान पर भूकंप का कंपन ज्यादा होता है। कंपन की आवृत्ति ज्यों-ज्यों दूर होती जाती हैं, इसका प्रभाव कम होता जाता है। फिर भी यदि रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है। लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि भूकंपीय आवृत्ति ऊपर की तरफ है या दायरे में। यदि कंपन की आवृत्ति ऊपर को है तो कम क्षेत्र प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे मापा जाता है भूकंप की तिव्रता और क्या है मापने का पैमाना?
भूंकप की जांच रिक्टर स्केल से होती है। इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है। रिक्टर स्केल पर भूकंप को 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है। भूकंप को इसके केंद्र यानी एपीसेंटर से मापा जाता है। भूकंप के दौरान धरती के भीतर से जो ऊर्जा निकलती है, उसकी तीव्रता को इससे मापा जाता है। इसी तीव्रता से भूकंप के झटके की भयावहता का अंदाजा होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed