फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur dm meeting

गोरखपुर में प्रतिमा की स्थापना, ताजिया व जुलूस पर रोक

Fri, 14 Aug 2020 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur dm meeting
गोरखपुर में प्रतिमा की स्थापना, ताजिया व जुलूस पर रोक
विज्ञापन

गोरखपुर। एनेक्सी भवन के सभागार में आयोजित शांति एवं सद्भावना समिति की बैठक में डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि पूरे जिले में धारा 144 लागू है। लोग घरों में रहकर ही त्योहार मनाएं। मूर्ति की स्थापना, ताजिया और जुलूस समेत किसी भी सामूहिक कार्यक्रम पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। उन्होंने कहा कि सभी धर्म, मानव जीवन के उत्थान और विकास के लिए हैं। ऐसे में जब कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है तो जीवन बचाना ही हम सभी की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
डीएम ने कहा कि इस बीमारी से बचने के लिए सामूहिक भीड़ से बचें। बचाव ही इसका उपाय है। कहा कि अपने परिवार तथा राष्ट्रहित में कोविड नियमों का शत-प्रतिशत पालन करना सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने कहा कि ‘दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी’ का अनुपालन किया जाए, तभी इस महामारी से बचा जा सकता है। बैठक में सीडीओ इंद्रजीत सिंह, एडीएम सिटी आरके श्रीवास्तव, एडीएम फाइनेंस राजेश सिंह, सभी एसडीएम समेत शांति समिति के सदस्य डॉ. सुधाकर पांडेय, आदिल अमीन, सरदार बलबीर सिंह, डॉ. संजीव गुलाटी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मातमी जुलूस के लिए मांगी सीएम से अनुमति
गोरखपुर। शिया फेडरेशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर शहर मेें मुहर्रम मनाने के साथ ही मातमी जुलूस निकालने के लिए अनुमति मांगी है। शिया फेडरेशन के अध्यक्ष एजाज रिजवी ने कहा कि मुहर्रम कोई त्योहार या खुशियां मनाने का दिन नहीं है। यह इंसानियत की रक्षा के लिए इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की अजीम कुर्बानी और शहादत का दिन है। इस अजीम घटना की याद में हर साल हम दो माह 10 दिन का गम मनाते हैं जिसमें मजलिस व जुलूस के माध्यम से दुनिया को यह पैगाम देते हैं कि अब इसकी पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि 40 से 50 लोगों को पुलिस प्रशासन के निर्देशन में पुराने कदीमी मातमी जुलूस निकालने के लिए अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि इस दौरान प्रत्येक इमाम हुसैन को चाहने वाला मास्क लगाएगा, सोशल डिस्टेंस का पालन करेगा व सफाई भी बरतेगा। किसी प्रकार की सरकार की गाइडलाइन की अवहेलना नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed