फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur divisional commissioner stopped salary of 4 COs, 28 Naib Tehsildars during Total Solution Day

संपूर्ण समाधान दिवस: कमिश्नर ने चार CO,नायब तहसीलदार संग 28 का रोक दिया वेतन- जानिए क्यों; कार्रवाई का भी संकट

Sun, 08 Dec 2024 10:51 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 08 Dec 2024 10:51 AM IST
सार

कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील होकर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। मामलों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर शिथिलता बरतने वाले अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। अनुपस्थित रहने पर चार सीओ समेत अन्य अधिकारियों के एक दिन का वेतन रोक दिया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर कार्यवाही का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
Gorakhpur divisional commissioner stopped salary of 4 COs, 28 Naib Tehsildars during Total Solution Day
संपूर्ण समाधान दिवस पर समस्याएं सुनते कमिश्नर और डीआईजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने पर कमिश्नर अनिल ढींगरा ने चार सीओ, नायब तहसीलदार सहित 28 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। सभी का एक दिन का वेतन बाधित करने के साथ ही स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर कार्यवाही का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


कमिश्नर ने शनिवार को सदर तहसील में डीआईजी आनंद कुलकर्णी के साथ आए लोगों की समस्याएं सुनीं। ज्यादातर मामले राजस्व से संबंधित थे। राजस्व विभाग से 116, पुलिस से 20, विकास से 4, समाज कल्याण विभाग से 2 औ अन्य विभागों से 10 मामले आए। 10 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


शेष मामलों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील होकर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। मामलों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर शिथिलता बरतने वाले अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका वेतन रोका गया
कैंट, गोरखनाथ, चौरीचौरा और कैंपियरगंज के सीओ, पिपराइच के नायब तहसीलदार, राजघाट, तिवारीपुर, कोतवाली, शाहपुर, चिलुआताल, बेलीपार और झंगहा के एसओ, पीपीगंज की थानाध्यक्ष, चरगांवा व पिपराइच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उप मुख्य चिकित्साधिकारी, सहायक अवर अभियंता बाढ़, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग, नलकूप द्वितीय, निर्माण खंड भवन, अवर अभियंता लघु सिंचाई, उप नगर आयुक्त नगर निगम, सहायक विकास अधिकारी, (पंचायत) खोराबार, पिपरौली, जंगल कौड़िया, खोराबार, भटहट, पिपरौली, पिपराइच के सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता), मत्स्य पालक विकास अभिकरण, उप श्रमायुक्त, आबकारी निरीक्षक, जिला प्रोबेशन अधिकारी, उप्र परिवहन निगम, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) जंगल कौड़िया व भटहट, खंड विकास अधिकारी पिपरौली व चरगांवा, सहायक विकास अधिकारी खोराबार और जिला खाद्य विपणन अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed