{"_id":"61a08dff4335ac7bff3c0a8d","slug":"gorakhpur-district-women-hospital-caretaker-sic-and-her-husband-recorded-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर जिला महिला अस्पताल: कार्यवाहक एसआईसी और उनके पति ने दर्ज कराया बयान, जानिए क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर जिला महिला अस्पताल: कार्यवाहक एसआईसी और उनके पति ने दर्ज कराया बयान, जानिए क्या है पूरा मामला
Fri, 26 Nov 2021 01:04 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 26 Nov 2021 01:04 PM IST
सार
सदर सांसद रविकिशन ने डॉक्टर दंपती के खिलाफ स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की थी। शिकायत पर कोई कार्रवाई न हुई तो सांसद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की। इसके बाद जांच में तेजी आई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिला महिला अस्पताल की कार्यवाहक एसआईसी डॉ. नीना त्रिपाठी और उनके पति व अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एके त्रिपाठी ने बाल रोग चिकित्सक द्वारा उत्पीड़न के आरोपों के मामले में एडी हेल्थ के पास अपना बयान दर्ज करा दिया है। शासन के निर्देश पर हो रही जांच में डॉक्टर दंपती ने ई-मेल से बयान दर्ज कराया है। अब जिला महिला अस्पताल के शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय शंकर देवकुलियार व एक लिपिक का बयान दर्ज होना बाकी है। दोनों ने डॉक्टर दंपती के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के मुताबिक सदर सांसद रविकिशन ने डॉक्टर दंपती के खिलाफ स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की थी। शिकायत पर कोई कार्रवाई न हुई तो सांसद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की। इसके बाद जांच में तेजी आई। डॉ. नीना त्रिपाठी के खिलाफ पहले हुई शिकायतों में आरोप पत्र दाखिल कर वेतन वृद्धि रोकने का आदेश हुआ है।
एडी हेल्थ डॉ. रमेश गोयल ने कहा कि डॉ. नीना त्रिपाठी और डॉ. एके त्रिपाठी ने ई-मेल के जरिये अपना बयान दर्ज कराया है। अभी डॉ. अजय शंकर देवकुलियार और लिपिक का बयान दर्ज होना है। सभी का बयान दर्ज होते ही शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
सीएमओ से मुलाकात नहीं हो सकी
जिला महिला अस्पताल से रिलीव हुए शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय शंकर देवकुलियार बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय के सामने अपनी बात रखने पहुंचे थे। लेकिन उनकी मुलाकात सीएमओ से नहीं हो सकी। बता दें कि डॉ. देवकुलियार और डॉ. नीना त्रिपाठी के पति डॉ. एके त्रिपाठी के बीच कुछ साल पहले मारपीट भी हुई थी। मामले में डॉ. देवकुलियार ने डॉ. एके त्रिपाठी के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था। इस बीच उन्हें बुधवार को महिला अस्पताल से रिलीव कर दिया गया है।