{"_id":"6098d5af8ebc3ec33e54ad1f","slug":"gorakhpur-district-administration-starts-one-plus-point-application-for-home-delivery-shopping","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काम की बात: वन पॉइंट पर सब्जी से लेकर किराना तक की दुकानें उपलब्ध, बस मोबाइल से देना होगा ऑर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम की बात: वन पॉइंट पर सब्जी से लेकर किराना तक की दुकानें उपलब्ध, बस मोबाइल से देना होगा ऑर्डर
Mon, 10 May 2021 12:11 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 10 May 2021 12:11 PM IST
सार
जिला प्रशासन की होम डिलीवरी की तैयारी में सक्रिय हुए दुकानदार। वन पॉइंट पर इनरोल होकर बेच सकते हैं सब्जी व अन्य सामान।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच गोरखपुर जिला प्रशासन ने होम डिलीवरी सिस्टम को फिर से सक्रिय करने की शुरुआत कर दी है। इसी क्रम में गोरखपुर के एक स्टार्टअप उद्यमी ऐश्वर्य उपाध्याय ने मोबाइल एप वन पॉइंट विकसित किया है। इसके जरिये दुकानदार अपने सामान को अपने एरिया के आसपास के ग्राहकों को बेच सकेंगे और ग्राहक अपने मोबाइल फोन पर दुकानदारों को ऑर्डर दे सकेंगे।
बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिये समय-समय पर नाइट कर्फ्यू, आंशिक व पूर्ण लॉकडाउन लगाकर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराना प्रशासन के लिये एक चुनौती भरा काम है। इस संक्रमण काल में नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनाये रखने के लिये कुछ छूट भी देनी पड़ती है। जिसमें लोग लापरवाही करते हैं और संक्रमण का ख़तरा बना रहता है। ऐसे में बाजार से ऑनलाइन खरीदारी एवं सुरक्षित होम डिलीवरी एक बेहतर विकल्प है।
जिला प्रशासन की ओर से कुछ ऑनलाइन साइट जारी भी किए गए हैं। इधर, उद्यमी ऐश्वर्य ने एक ऐसा मोबाइल एप वन पॉइंट विकसित किया है, जो एक बहुत बड़ा डिजिटल मार्केट है। इसपर सभी फुटकर व्यापारी अपनी डिजिटल (ऑनलाइन) दुकान खोल सकते हैं और अपनी डिलीवरी क्षमता के अनुसार अपना दायरा तय कर सकते हैं।

फुटकर व्यापारी के लिये प्ले स्टोर पर यह ‘टू पोर्ट पार्टनर्स’ के नाम से उपलब्ध है।
लिंक
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.twoporttechnology.one_point_admin
इस एप पर कोई भी फुटकर विक्रेता अपनी दुकान को केवल तीन चरणों में ऑनलाइन कर सकता है। खास बात यह है कि इस एप पर छोटे से छोटे व्यापारी, स्ट्रीट वेंडर व फेरी वाले भी अपनी दुकान ऑनलाइन खोल सकते हैं।
खरीदारों के लिये : वन पॉइंट, प्ले स्टोर पर उपलब्ध लिंक - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.twoporttechnology.one_point_app
लॉग इन करने पर आसपास की दुकानें आएंगी नजर
इस मोबाइल एप पर जब कोई ग्राहक लॉगिन करता है तब उसे आसपास की ऑनलाइन दुकानें दिखने लगती हैं जहां से वह अपनी आवश्यकतानुसार ऑर्डर कर सकता है। सामान की होम डिलीवरी दुकानदार खुद कराएंगे।
ऐश्वर्य उपाध्याय ने बताया कि वर्तमान कोविड संक्रमण के कारण हमने यह निर्णय लिया है कि इस एप पर अपने सेवाएं देने वाले फुटकर व्यापारियों, दुकानदारों आदि के लिये अभी हमारे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की सेवाएं नि:शुल्क होंगी।
मोबाबल फोन नंबर : 7836818124, 8400069786