फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur daughter shines in Asian Tennis Competition

गोरखपुर: एशियन टेनिस प्रतियोगिता में चमकी गोरखपुर की बिटिया, फाइनल में पहुंची जोड़ी

Thu, 29 Sep 2022 11:40 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 29 Sep 2022 11:40 AM IST
सार

क्वार्टर फाइनल में शगुन और जया ने तविशा गुप्ता और रायता कमल को 6-1, 6-0 से पराजित किया। उधर, एकल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में शगुन ने लखनऊ की रूफीसा खान को 6-0, 6-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इसके पूर्व क्वार्टर फाइनल में शक्ति को 6-3, 6-2 अंक से हराया।

विज्ञापन
Gorakhpur daughter shines in Asian Tennis Competition
टेनिस शगुन कुमारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लखनऊ में आयोजित एशियन जूनियर टेनिस प्रतियोगिता में गोरखपुर की शगुन कुमारी ने एक पदक पक्का कर कर दिया है। बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल में शगुन और जया कपूर की जोड़ी ने रूबानी कौर सिद्धु और शक्ति मिश्रा की जोड़ी को 7-6, 6-2 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम को खिताबी भिड़ंत होगी। इसके पूर्व क्वार्टर फाइनल में शगुन और जया ने तविशा गुप्ता और रायता कमल को 6-1, 6-0 से पराजित किया। उधर, एकल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में शगुन ने लखनऊ की रूफीसा खान को 6-0, 6-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इसके पूर्व क्वार्टर फाइनल में शक्ति को 6-3, 6-2 अंक से हराया।
विज्ञापन


 रेलवे बौलिया कॉलोनी में पिता और कोच पूर्वोत्तर रेलवे वर्कशॉप में तकनीशियन आंनद जीत लाल के साथ रहने वाली शगुन आरपीएम एकेडमी ग्रीन सिटी में कक्षा 11वीं छात्रा हैं। शगुन की उपलब्धि पर आरपीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर डायरेक्टर अजय शाही, प्रधानाचार्य अराधना शाही, मां सुमन और बड़े भाई शुभम जीत लाल आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अनाथ आश्रम की आड़ में बेचे जा रहा थे बच्चे, अपने ही बुने जाल में फंस कर गिरोह का हुआ भंडाफोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed