फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur daughter Aditya selected in UP badminton team

Good News: गोरखपुर की बिटिया आदित्या का चयन यूपी बैडमिंटन टीम में, पीएम मोदी भी कर चुके हैं तारीफ

Mon, 04 Jul 2022 04:56 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 04 Jul 2022 04:56 PM IST
सार

आदित्या जन्म से ही मूक बधिर हैं मगर, बैडमिंटन कोर्ट में अपने प्रदर्शन के दम पर सभी का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। आदित्या ने हाल में ब्राजील में आयोजित डेफलंपिक्स में देश को बैडमिंटन की टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक दिलाया था।

विज्ञापन
Gorakhpur daughter Aditya selected in UP badminton team
आदित्या यादव। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आगरा में 30 जून से 3 जुलाई तक आयोजित सीनियर स्टेट बैडमिंटन ईस्ट जोन सलेक्शन ट्रायल के जरिए गोरखपुर की बैडमिंटन सनसनी आदित्या यादव ने यूपी की टीम में जगह बनाई है। आदित्या ने मिक्स डबल्स, डबल्स के फाइनल और सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सितंबर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
विज्ञापन


गोरखपुर के बिछिया जंगल तुलसीराम, मैत्रीपुरम में पिता रेलवे में कार्यरत कार्यालय अधीक्षक दिग्विजयनाथ यादव के साथ रहने वाली आदित्या जन्म से ही मूक बधिर हैं। मगर, बैडमिंटन कोर्ट में अपने प्रदर्शन के दम पर सभी का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। आदित्या ने हाल में ब्राजील में आयोजित डेफलंपिक्स में देश को बैडमिंटन की टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक दिलाया था। प्रधानमंत्री ने भी इस होनहार बिटिया का उत्साहवर्धन किया है।
विज्ञापन


आदित्या की उपलब्धि पर खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर, उपक्रीड़ाधिकारी आजाद सिंह, उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष मंकेश्वर नाथ पांडेय, जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष राजीत श्रीवास्तव आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed