फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Dadar special left after 29 hours...spent day and night on the platform

Gorakhpur News: 29 घंटे बाद रवाना हुई गोरखपुर दादर स्पेशल...प्लेटफॉर्म पर गुजरा दिन और रात

Mon, 20 May 2024 03:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Dadar special left after 29 hours...spent day and night on the platform
फोटो
विज्ञापन

- गोरखपुर दादर स्पेशल 28 घंटे रीशेड्यूल, भीषण गर्मी में परेशान रहे यात्री

- दूर-दराज के यात्रियों की प्लेटफॉर्म पर गुजरी रात

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर से शनिवार को दोपहर दोपहर 2:25 बजे दादर जाने वाली विशेष ट्रेन रविवार को शाम 7:20 बजे करीब 29 घंटे की देरी से गई। इसके ज्यादातर यात्री दूर-दराज से आए थे। प्लेटफॉर्म पर दो दिन और एक रात गुजारने में उनकी हालत खराब हो गई।
सिद्धार्थनगर के सूरज सिंह को गोरखपुर से दादर की यात्रा करनी थी। पत्नी और तीन बेटियों संग वह शनिवार को दोपहर एक बजे प्लेटफॉर्म नंबर दो पर आ गए। आने पर पता चला कि ट्रेन अब रात में आठ बजे आएगी। उन्होंने सोचा कि वापस सिद्धार्थनगर जाने से कोई फायदा नहीं है। यहीं आठ घंटे गुजार लेते हैं। वह प्लेटफॉर्म पर ही चादर बिछाकर बैठ गए। रात में पता चला कि ट्रेन 12 बजे आएगी। किसी तरह 11 घंटे गुजारे तो पता चला कि अब ये ट्रेन रविवार को दोपहर एक बजे जाएगी। इसके बाद वे दुविधा में पड़ गए कि इससे बेहतर होता हम घर चले गए होते। अब घर जाने के लिए कोई साधन भी नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

किसी तरह सूरज ने परिवार संग स्टेशन पर रात गुजारी। दोपहर 12 बजे फोन पर एक मैसेज और आया कि अब ये ट्रेन शाम पांच बजे आएगी। सूरज ने बताया कि रात भर प्लेटफॉर्म पर मच्छरों ने परेशान किया। घर पास में होता तो वहीं चले जाते। यहां रुकने और खाने-पीने में बहुत समस्या हुई। भीषण गर्मी में तीन छोटे बच्चे परेशान रहे। रातभर में एक हजार रुपये से ज्यादा खर्च हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुशीनगर के कमलेश परिवार को कल्याण जाना था। शनिवार को दोपहर में वह आ गए। आने पर पता चला कि ट्रेन आठ घंटे रीशेड्यूल हो गई है। उन्होंने स्टेशन पर इंतजार किया। फिर ये 11 घंटे हो गई। इसके बाद जैसे ही मैसेज आया कि अब ये ट्रेन रविवार को दोपहर एक बजे आएगी तो उन्होंने ऑटो बुक किया और कुशीनगर चले गए। रविवार को सुबह 11 बजे वह प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंच गए। थोड़ी देर बाद पता चला कि यह गाड़ी अब शाम को आएगी।
कमलेश ने बताया कि यदि एक बार में ही जानकारी मिल गई होती तो हम उसी हिसाब से स्टेशन पर आते। गर्मी में यहां पर बहुत परेशानी हो रही है। दोगुने पैसे भी लग गए और परेशानी अलग। इतना सामान लेकर कितनी बार आएं-जाएं?
--
26 घंटे रीशेड्यूल हुई पुणे समर स्पेशल
गोरखपुर से शनिवार की रात 11:25 बजे से पुणे को जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन भी 26 घंटे रीशेड्यूल हो गई। इसके यात्री शनिवार की रात में ही आ गए। आने पर जानकारी हुई कि ट्रेन अब दूसरे दिन जाएगी। स्टेशन पर पूरी रात और अगला पूरा दिन बहुत मुसीबत से गुजरा। पास के यात्री तो घर चले गए, लेकिन दूर-दराज के यात्रियों को काफी समस्या हुई। उनके पास प्लेटफॉर्म पर सोने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं था।
--
बोले यात्री...
शनिवार को दोपहर से ही आकर स्टेशन पर बैठे हैं। एक बार में 24 घंटे रीशेड़्यूल होने की जानकारी रहती तो घर चले गए होते, लेकिन यहां तो थोड़ी-थोड़ी देर पर मैसेज आ रहा है। रात गुजारने में बहुत परेशानी हुई।

-राजू

------
दादर जाना है, वहीं नौकरी करते हैं। एक दिन पहले से आकर बैठे हैं। घर दूर है नहीं तो वहीं चले जाते। गर्मी में प्लेटफॉर्म पर बच्चे परेशान हो गए। रात में मच्छरों ने बैठना मुश्किल कर दिया। पूरी एक दिन में एक हजार से ज्यादा रुपये खर्च हो गए।
-नीरज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed