{"_id":"61b6ee2da64ac610253e07ab","slug":"gorakhpur-csmt-weekly-express-canceled-then-ten-trains-will-run-on-changed-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री कृपया ध्यान दें: गोरखपुर-सीएसएमटी साप्ताहिक एक्सप्रेस निरस्त, बदले मार्ग से चलेंगी दस ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री कृपया ध्यान दें: गोरखपुर-सीएसएमटी साप्ताहिक एक्सप्रेस निरस्त, बदले मार्ग से चलेंगी दस ट्रेनें
Mon, 13 Dec 2021 12:24 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:24 PM IST
सार
झांसी-कानपुर सेंट्रल खंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते एक सप्ताह परिवर्तन रहेगा। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसपंर्क अधिकारी ने दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर मध्य रेलवे के झांसी-कानपुर सेंट्रल खंड पर ननखास-मोठ-एरिच रोड-परौना स्टेशेनों के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते ट्रेनों का संचलन विभिन्न तिथियों में प्रभावित रहेगा। इसी क्रम में गोरखपुर-सीएसएमटी साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचलन निरस्त कर दिया गया है। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसपंर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन
निरस्तीकरण
- गोरखपुर से 14 एवं 21 दिसंबर को प्रस्थान करने वाली 12597 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 15 एवं 22 दिसंबर को प्रस्थान करने वाली 12598 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
मार्ग परिवर्तन
- ग्वालियर से 12, 14, 15, 17, 18, 19, 21 एवं 22 दिसंबर को प्रस्थान करने वाली 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झांसी-ग्वालियर-भिंड-इटावा-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
- बरौनी से 11, 12, 13, 15, 16, 18, 19 एवं 20 दिसंबर को प्रस्थान करने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-इटावा-भिंड-ग्वालियर-झांसी के रास्ते चलाई जाएगी।
- पनवेल से 11, 13, 14, 15, 17, 18, 20 एवं 21 दिसंबर को प्रस्थान करने वाली 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झांसी-ग्वालियर-भिंड-इटावा-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
- गोरखपुर से 22 दिसंबर को प्रस्थान करने वाली 12589 गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-इटावा-भिंड-ग्वालियर-झांसी के रास्ते चलाई जाएगी।
- गोरखपुर से 21 दिसंबर को प्रस्थान करने वाली 20104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-इटावा-भिंड-ग्वालियर-झांसी के रास्ते चलाई जाएगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 16 दिसंबर को प्रस्थान करने वाली 11079 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झांसी-आगरा कैंट-टुंडला-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
- यशवंतपुर से 15 दिसंबर को प्रस्थान करने वाली 22534 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झांसी-आगरा कैंट-टुंडला-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
- यशवंतपुर से 16 दिसंबर को प्रस्थान करने वाली 15024 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झांसी-आगरा कैंट-टुंडला-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
- छपरा से 14 एवं 21 दिसंबर को प्रस्थान करने वाली 15101 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग प्रयागराज-मानिकपुर-खजुराहो-ललितपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 16 दिसंबर को प्रस्थान करने वाली 15102 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग ललितपुर-खजुराहो-मानिकपुर-प्रयागराज जं. के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन