फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur crime

दस को जमानत मिली, जब्ती के आदेश का इंतजार

Sat, 28 Dec 2019 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur crime
दस को जमानत मिली, जब्ती के आदेश का इंतजार
विज्ञापन

गोरखपुर। बीस दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद उत्पात मचाने के दौरान पकड़े गए जिन 23 लोगों को पुलिस ने जेल भेजा था, उसमें से दस को जमानत मिल गई है। वहीं पुलिस को अभी प्रशासन से जब्ती के आदेश का इंतजार है। आरोपितों की संपत्ति को जब्त करके नुकसान की भरपाई करनी है। दरअसल, ये वे दस लोग हैं जिनकी सिफारिश अमन पसंद लोगों ने की थी। प्रशासन की ओर से इन्हें राहत देने की योजना थी लेकिन शर्त यह थी कि पहले जुमे को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने में मदद करें। उनकी मदद के बाद प्रशासन ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है।

जानकारी के मुताबिक बीस दिसंबर को लोगों ने नखास चौक पर उत्पात मचाया था। पुलिस को बल प्रयोग कर भीड़ को भगाना पड़ा था। इसके बाद पुलिस ने 39 नामजद और एक हजार अज्ञात पर केस दर्ज किया था। दूसरा केस धारा 144 के उल्लंघन में दर्ज किया गया था। इसी धारा के तहत पकड़े गए 23 लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया था। जिनकी रिहाई के लिए लगातार कई इमाम और जनप्रतिनिधि सिफारिश कर रहे थे। प्रशासनिक अफसरों ने सहयोग की बात कही थी जिसके बाद से दस लोगों को राहत दी गई है।
विज्ञापन

शांतिभंग के आरोपित दस लोगों के रिहाई आदेश आने के बाद छोड़ा गया है। - डॉ. रामधनी, जेल अधीक्षक
अभी जब्ती की नोटिस हासिल नहीं हो सकी है। नोटिस आते ही आरोपितों के घरों पर चस्पा की जाएगी। - वीपी सिंह, सीओ कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed