फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur corona news

Corona alert: स्वाद व सूंघने की क्षमता घटी, जांच कराई तो निकला कोरोना संक्रमण

Sat, 11 Jul 2020 10:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 11 Jul 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur corona news
नमूना एकत्र करता एक स्वास्थ्य कर्मी। (file) - फोटो : PTI

गोरखपुर जिले के पिपराइच के रहने वाले युवक में स्वाद और सूंघने की क्षमता घटी तो वह जिला अस्पताल पहुंचा। संदेह होने पर डॉक्टरों ने जांच कराई। जांच में युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को युवक को रेलवे अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 29 वर्षीय युवक महाराष्ट्र में नौकरी करता है। 10 दिन पहले वह गांव आया था। तीन दिन से उसकी तबीयत खराब है। बीते बुधवार को वह इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचा। युवक ने बताया कि वह कुछ भी खा रहा है तो उसे स्वाद का पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन


चाय व ठंडे पानी के स्वाद में कोई अंतर समझ में नहीं आ रहा है। सर्दी-जुकाम के कारण सूंघने की क्षमता भी घट गई है। फिजीशियन डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि लक्षणों के आधार पर युवक की कोराना जांच कराई गई। बृहस्पतिवार को सैंपल जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद युवक को जिला अस्पताल आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। शुक्रवार को उसे रेलवे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के पांच से आठ फीसदी मामलों में संक्रमितों में स्वाद या सूंघने की क्षमता पर असर पड़ता है। युवक में दोनों समस्याएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed