{"_id":"6aa1c7a639056a8f1308e3b5","slug":"gorakhpur-cherlapalli-amrit-bharat-express-to-run-via-a-diverted-route-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1446138-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर-चर्लपल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर-चर्लपल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी
Thu, 10 Sep 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर इंजीनियरिंग कार्य के चलते गोरखपुर से चर्लपल्ली के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस का मार्ग बदला गया है। पूर्व में निरस्त की गई 22075, 22076 चर्लपल्ली-गोरखपुर-चर्लपल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस अब परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
गोरखपुर से चर्लपल्ली जाने वाली 22076 अमृत भारत एक्सप्रेस 20 नवंबर से 27 दिसंबर तक बदले मार्ग से संचालित होगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, हमीरपुर, ओहन केबिन, जबलपुर और इटारसी के रास्ते चर्लपल्ली जाएगी। इस बदलाव के कारण ट्रेन का निर्धारित मार्ग प्रभावित रहेगा।
वहीं चर्लपल्ली से गोरखपुर आने वाली 22075 अमृत भारत एक्सप्रेस 20 नवंबर से 25 दिसंबर तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन इटारसी, जबलपुर, ओहन केबिन, हमीरपुर और कानपुर सेंट्रल के रास्ते गोरखपुर पहुंचेगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार झांसी स्टेशन पर चल रहे इंजीनियरिंग कार्य को देखते हुए ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्ग से करने का निर्णय लिया गया है।