फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur change train route for Non interlocking and Gorakhpur-Anand Vihar Terminal Holi Special

गोरखपुर में इन ट्रनों का बदलेगा रास्ता, होली पर स्पेशल चलेगी ये ट्रेन

Sat, 22 Feb 2020 11:34 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Sat, 22 Feb 2020 11:34 AM IST
सार

  • नान इंटरलॉकिंग के चलते छह ट्रेनों का रास्ता बदलेगा
  • गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस होली स्पेशल 6 व 11 को

विज्ञापन
gorakhpur change train route for Non interlocking and Gorakhpur-Anand Vihar Terminal Holi Special
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर मध्य रेलवे के झांसी-कानपुर सेंट्रल खंड पर नान-इंटरलाकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिए जाएगा। जिसकी वजह से 22 फरवरी से छह ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है और एक ट्रेन को री-शेड्यूल कर चलाया जाएगा। एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने ये जानकारी दी।
विज्ञापन


मार्ग परिवर्तन
22, 24, 26, 28, 29 फरवरी एवं 02 मार्च को पनवेल से चलने वाली 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झांसी-ग्वालियर-भिंड-इटावा-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन

25 फरवरी एवं 3 मार्च को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली 15064 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झांसी-ग्वालियर-भिण्ड-इटावा-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 फरवरी से 4 मार्च तक ग्वालियर से चलने वाली 11124 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग ग्वालियर-भिंड-इटावा-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
22 फरवरी से 3 मार्च तक बरौनी से चलने वाली 11123 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-इटावा-भिंड-ग्वालियर के रास्ते चलाई जाएगी।
2 मार्च को गोरखपुर से चलने वाली 15015 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-इटावा-भिंड-ग्वालियर के रास्ते चलाई जाएगी।
2 मार्च को बरौनी से चलने वाली 12521 बरौनी-एर्नाकुलम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-इटावा-भिंड-ग्वालियर के रास्ते चलाई जाएगी।

री-शिड्यूल
4 मार्च को गोरखपुर से चलने वाली 12589 गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस गोरखपुर से 120 मिनट री-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।

गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस होली स्पेशल 6 व 11 को

रेलवे प्रशासन ने होली पर होने वाली यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए (05015/05016) गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल दो फेरों के लिए चलाने का निर्णय लिया गया है। (05015) गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल 6 एवं 11 मार्च को गोरखपुर से अपराह्न 3 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 6 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी यात्रा में (05016) आनंद विहार टर्मिनस विशेष स्टेशन 7 एवं 12 मार्च को आनंद विहार टर्मिनस से सुबह 8 बजे चलकर गोरखपुर रात 11.40 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed