फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur : Case against three including the manager and principal of Islamia College

मजदूर की मौत मामला: इस्लामियां कॉलेज के प्रबंधक शोएब अहमद व प्राचार्य समेत 3 के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 23 Sep 2022 01:22 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 23 Sep 2022 01:22 PM IST
सार

Gorakhpur : इस्लामियां कॉलेज ऑफ कॉमर्स के उत्तरी गेट पर निर्माणाधीन पोर्टिको का छज्जा गिरने से मजदूर की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
Gorakhpur : Case against three including the manager and principal of Islamia College
गोरखपुर इस्लामिया कॉलेज में हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में इस्लामियां कॉलेज ऑफ कॉमर्स के उत्तरी गेट पर निर्माणाधीन पोर्टिको का छज्जा गिरने से मजदूर की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। मृतक राजू के भाई ओमप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने कॉलेज के प्रबंधक शोएब अहमद, प्राचार्य डॉ. जमाल अंसारी और कॉलेज के केयरटेकर मोहम्मद आमिर के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या, घटिया निर्माण कर मानव जीवन को संकट में डालने और गंभीर चोट पहुंचाने की धाराओं का आरोपी बनाया है।

विज्ञापन


बड़हलगंज के मिश्र की परसिया, मदरिया चौराहा निवासी राजू की बुधवार को हुए हादसे में मौत हो गई थी। राजू के भाई ओमप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को केस दर्ज किया है। ओमप्रकाश तहरीर में लिखा है कि भाई राजू वर्मा बसंतपुर रैन बसेरा के पीछे किराये के मकान में रहते थे। जीवन यापन के लिए मजदूरी करते थे। पिछले एक माह से इस्लामियां कॉलेज ऑफ कॉमर्स के भवन निर्माण का काम चल रहा था। भाई भी मजदूरी करने गए थे। बुधवार शाम 6:30 बजे निर्माणाधीन हिस्सा गिर गया। इसके मलबे में दबने से राजू की मौत हो गई।
विज्ञापन


एक साथी मजदूर प्रदीप घायल हो गया। प्रशासन की मदद से सभी को निकाला गया। निर्माण कार्य स्कूल के प्रबंधक शोएब अहमद, प्राचार्य डॉ. जमाल अंसारी व मोहम्मद आमिर की देखरेख में कराया जा रहा था। इन लोगों ने सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा था। जानबूझकर लापरवाही बरती गई। बीम तैयार नहीं कराई गई थी। दीवार की चिनाई तक नहीं कराई गई, फिर भी शटरिंग देकर पोर्टिको का छज्जा बनाया जा रहा था। छज्जा पर निर्माण सामग्री पड़ चुकी थी। काम खत्म होने वाला था, लेकिन निर्माणाधीन हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। इसके नीचे दबने से भाई की जान चली गई। आरोपियों ने जानबूझकर राजू की जान ली है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह हुआ था

कोतवाली इलाके के बक्शीपुर स्थित इस्लामियां कॉलेज ऑफ कॉमर्स के उत्तरी गेट पर पोर्टिको निर्माण का काम चल रहा था। बुधवार को शटरिंग का काम हो रहा था, इसी दौरान निर्माणाधीन हिस्सा गिर गया। मलबे में दबने से मजदूर राजू की मौत हो गई थी, जबकि एक मजदूर प्रदीप को रेक्स्यू कर बाहर निकाला गया था।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी सिटी

डिग्री कॉलेज परिसर में स्कूल संचालन की भी होगी जांच

घटना के बाद जांच में डिग्री कॉलेज परिसर में माउंट हेरा इंटरनेशनल स्कूल के संचालन का मामला भी सामने आया है। इसका संज्ञान जिला बेसिक शिक्षाधिकारी आरके सिंह ने लिया है। उनका कहना है कि नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के स्कूल संचालन की संबद्धता 2016 में ली गई थी, लेकिन किस नियम व शर्तों पर संबद्धता दी गई, इसकी जांच कराई जा रही है। नगर शिक्षा अधिकारी से संबद्धता व मान्यता से जुड़ी फाइल मांगी गई है। जांच के बाद ही सही तथ्य सामने आएंगे। यह भी देखा जाएगा कि स्कूल प्रबंधन ने मान्यता का नवीनीकरण कराया है या नहीं? निमय-मानक गड़बड़ मिले तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सहायक निदेशक कारखाना ने किया निरीक्षण
इस्लामियां कॉलेज ऑफ कॉमर्स बक्शीपुर में बुधवार की शाम हुए हादसे के बाद बृहस्पतिवार को सहायक निदेशक कारखाना एसके सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिम्मेदारों का आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि इस घटना की जांच आगे भी जारी रहेगी। श्रम विभाग की ओर से कॉलेज प्रबंधन को नोटिस भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed