फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur Brd medical college mla radha mohan

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में अब कोविड मरीजों की होगी स्कोरिंग, नगर विधायक ने दिया ये खास सुझाव

Fri, 25 Sep 2020 10:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 25 Sep 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur Brd medical college mla radha mohan
बीआरडी मेडिकल कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना मरीजों की अब स्कोरिंग होगी। इसके आधार पर कोरोना से जान गंवाने वाले व ठीक होने वाले मरीजों पर अध्ययन होगा। मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित बाल सेवा संस्थान में बने नवनिर्मित कोरोना वार्ड का नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने प्राचार्य एवं डॉक्टरों के साथ बैठक की और मौतों व स्वस्थ होने के कारणों पर अध्ययन करने के लिए कोविड मरीजों की स्कोरिंग करने का सुझाव दिया। कहा कि स्कोरिंग करने से मौतों की रोकथाम में मदद मिलेगी। उन्होंने वार्ड बनाने की कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों को विधायक ने निर्माण से संबंधित कागजातों के साथ अपने आवास बुलाया है।
विज्ञापन


नगर विधायक के सुझाव पर कॉलेज प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज में होने वाली मौतों का तथ्यात्मक मूल्यांकन करने के लिए ‘कोरोना सीवियरिटी स्कोर’ की रचना करने का निर्णय लिया, ताकि उसके आधार पर बीमारी की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार के निर्देश पर प्रो. राजकिशोर सिंह इसका प्रस्ताव तैयार करेंगे, जिसे अनुसंधान समिति के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।

नगर विधायक ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में मृत्यु दर 16 फीसदी है, यह थोड़ी अधिक है। मरीज के आने पर उसकी बीमारी की स्थिति, सांस कितनी चल रही है। पल्स, बीपी, वायरस लोड व ऑक्सीजन कितना है इसे सूचीबद्ध कर स्कोरिंग की जाए। यदि स्कोर कम है और मरीज की मौत हो जाती है, अथवा स्कोर ज्यादा है और मरीज बच जाता है, इन दोनों स्थितियों का अध्ययन कर कारणों की तलाश की जाए। जो कमियां मिलें, उसे सुधारा जाए और जो अच्छाइयां मिलें, उसे ग्रहण किया जाए। इससे मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़ेगी और मृत्यु दर में कमी आएगी। यह प्रयोग पूरे देश में अभी कहीं नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed