फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur BJP MP Kamlesh Paswan not allowed to enter village

गोरखपुर: भाजपा सांसद कमलेश पासवान को गांव में घुसने की नहीं मिली इजाजत, ग्रामीणों ने रोका रास्ता

Mon, 06 Sep 2021 09:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 06 Sep 2021 09:33 PM IST
सार

गोरखपुर में राप्ती, रोहिन और घाघरा नदियों के साथ ही गोर्रा और आमी नदी भी अपना कहर बरपा रही है। फिलहाल नदियों का जलस्तर कम हो रहा है। इसके बावजूद जिले में अब तक करीब 400 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं।

विज्ञापन
Gorakhpur BJP MP Kamlesh Paswan not allowed to enter village
बाढ़ क्षेत्र का दौरा करते सांसद कमलेश पासवान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान सोमवार को बाढ़ प्रभावित गांव राजधानी पहुंचे। उनको देखते ही ग्रामीण उग्र हो गए। वापस जाओ के नारे लगाने लगे। नाराज ग्रामीणों ने सांसद को आगे जाने ही नहीं दिया। हालांकि, इस बीच ग्रामीणों को कुछ लोगों ने समझाने की भी कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने और सांसद का विरोध करते रहे। लिहाजा सांसद को लौटना पड़ा। ग्रामीणों द्वारा विरोध का यह वीडियो गोरखपुर में तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


इसके बाद सांसद ने स्टीमर द्वारा एनडीआरएफ व राजस्व की टीम के साथ मैरुण्ड ग्राम सिलहटा मुंडेरा, जयरामकोल, भरोहिया, साधना, बसुही गोरसैरा आदि ग्राम सभाओं का भ्रमण कर पीड़ित परिवार को खाद्य सामग्री राहत किट का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाढ़ से पीड़ित किसी भी परिवार को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। यदि कोई परेशानी होती है तो हमें अवश्य बताएं उसका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान उप जिलाधिकारी चौरीचौरा अनुपम मिश्रा, तहसीलदार, पूर्व प्रमुख आनंद शाही, रामअवध प्रसाद, जिला पंचायत सदस्य समरजीत पासवान, उपेंद्र पासवान, अरविंद पासवान प्रधान, डॉ राममिलन प्रजापति, सतेंद्र यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुग्रीव तिवारी, लाल साहब, रविंद्र पासवान, तूफानी पासवान व एनडीआरएफ टीम सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed