फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur bjp

शिविर लगाकर रक्तदान व प्लाज्मा दान करेंगे भाजयुमो कार्यकर्ता

Mon, 14 Sep 2020 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur bjp
शिविर लगाकर रक्तदान व प्लाज्मा दान करेंगे भाजयुमो कार्यकर्ता
विज्ञापन

गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। इसकी औपचारिक शुरुआत सोमवार से होगी। पहले दिन भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के क्षेत्रीय, जिला और महानगर इकाई के पदाधिकारी, कार्यकर्ता रक्तदान, प्लाज्मा दान करेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सेवा सप्ताह 20 सितंबर तक चलेगा। सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अलग-अलग मोर्चों को दी गई है। गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के 62 विधानसभा क्षेत्रों में सेवा कार्य चलेगा। प्रधानमंत्री का जन्मदिन 17 सितंबर को है।
भाजयुमो की क्षेत्रीय, जिला व महानगर इकाई ने सोमवार को रक्तदान की रणनीति बना ली है। इसी सिलसिले में मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र भाई पटेल ने क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय बड़े, जिलाध्यक्ष सत्यम साहनी व महानगर अध्यक्ष पवन यादव के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक भी की। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि गोरखपुर क्षेत्र में अस्पतालों की मदद से रक्तदान, प्लाज्मा दान कराएंगे। पिछड़ा मोर्चा जिला व महानगर इकाई की संयुक्त बैठक जिलाध्यक्ष अभिमन्यु मौर्य, महानगर अध्यक्ष श्रवण पटेल के आवास पर संपन्न हुई। कहा गया कि प्रदेश महामंत्री विनोद यादव की मौजूदगी में 15 सितंबर को बेनीगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर जरूरतमंदों को सुबह 11 बजे से निशुल्क चश्मा दिया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा की स्थापना देशहित के लिए : दयाशंकर सिंह
गोरखपुर। भाजपा जिला इकाई के खजनी विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारियों का प्रशिक्षण वर्ग, वर्चुअल वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने कहा कि देश की सभी राजनीतिक पार्टियों का उदय जाति, धर्म, क्षेत्र, भाषा, व्यक्तिगत पद-प्रतिष्ठा की महत्वाकांक्षा को लेकर हुआ लेकिन भाजपा की स्थापना विचारधारा के आधार पर देशहित के लिए हुआ है। 18 राज्यों में पार्टी व उसके सहयोगी दलों की सरकार है। प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश चौरसिया, संचालन जिला महामंत्री राजाराम कन्नौजिया ने किया। इस मौके पर इंद्र कुमार निगम, सूरज निगम, अरुणेंद्र त्रिपाठी, संदीप विश्वकर्मा, खजनी विधायक संत प्रसाद, हरिकेश राम त्रिपाठी, अशोक सिंह, धरणीधर राम त्रिपाठी, राम प्रकाश चौरसिया, विनोद शर्मा, गीतांजलि श्रीवास्तव, श्रवण गुप्ता, विनोद पांडेय, तारकेश्वर मिश्र, अश्वनी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed