{"_id":"5e0f94db8ebc3e87d615964a","slug":"gorakhpur-bengaluru-direct-flight-gorakhpur-city-news-gkp33582349","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च से शुरू हो जाएगी गोरखपुर-बेंगलुरु की सीधी फ्लाइट, तकनीकी वजह से बंद हुई थी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च से शुरू हो जाएगी गोरखपुर-बेंगलुरु की सीधी फ्लाइट, तकनीकी वजह से बंद हुई थी उड़ान
Sat, 04 Jan 2020 10:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
मार्च के आखिरी सप्ताह में गोरखपुर से बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ान शुरू हो जाएगी। विमान कंपनी इंडिगो ने 29 मार्च से नान स्टाप फ्लाइट की बुकिंग शुरू कर दी है। दोनों शहर के बीच सीधी उड़ान शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। कनेक्टिंग फ्लाइट से आने-जाने में छह घंटे का समय लगता है।
तकनीकी वजह से विमान कंपनी इंडिगो ने 30 नवंबर को गोरखपुर से बेंगलुरु की उड़ान बंद कर दिया गया था। विमानन कंपनी की ओर से बताया गया कि विमान को मरम्मत के लिए भेजा गया है। बेंगलुरु आने-जाने वाले यात्री कनेक्टिंग फ्लाइट से कोलकाता या हैदराबाद होते हुए आते- जाते हैं। जिसमें समय ज्यादा लगता है। एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी ने बताया कि तकनीकी कारण से कुछ समय के लिए हवाई सेवा बंद हुई थी। जो इस साल फिर शुरू हो रही है।
ट्रेन से लगते हैं 50 घंटे
ट्रेन से बेंगलुरु की यात्रा करने पर कम से कम 50 घंटे लगते हैं, जबकि जहाज से यात्रा करनेे में महज ढाई घंटे ही लगते हैं। गोरखपुर से हवाई सेवा बंद होने के बाद छात्रों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गोरखपुर और आसपास के जिलों के काफी छात्र बेंगलुरु में पढ़ते हैं।
विज्ञापन
सात जनवरी 2019 को शुरू हुई थी सीधी उड़ान
गोरखपुर से बेंगलुरु के लिए हवाई सेवा सात जनवरी 2019 को शुरू हुई थी। 30 नवंबर तक बिना रुकावट के उड़ान जारी रही। किराया भी चार से छह हजार के बीच रहने की वजह से लोग बेंगलुरु जाने या वहां से आने के लिए इसका इस्तेमाल करते थे।