फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur-Banaras Intercity will run from Cantt station from tomorrow

Gorakhpur News: कल से कैंट स्टेशन से चलेगी गोरखपुर-बनारस इंटरसिटी

Sat, 18 May 2024 05:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 18 May 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur-Banaras Intercity will run from Cantt station from tomorrow
- नकहा जंगल से चलेगी ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर से बनारस तक जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस रविवार से गोरखपुर कैंट स्टेशन से चलाई जाएगी। रेलवे प्रशासन की ओर से गोरखपुर यार्ड के पूर्वी छोर पर स्थित फुट ओवर ब्रिज के अनुरक्षण कार्य के परिप्रेक्ष्य में लाइन संख्या 10, 11 और 12 पर ट्रैफिक एवं पावर ब्लाॅक लिया जा रहा है। इसके लिए कुछ गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन भी किया गया है।
बता दें कि, अब कैंट से ही कई पैसेंजर ट्रेनें हैं। फिलहाल यह व्यवस्था 19 से 30 मई तक की गई है। इसके बाद रेलवे प्रशासन यह तय करेगा कि इन ट्रेनों का संचालित कहां से होगा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ऐशबाग से चलने वाली 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर नकहा जंगल स्टेशन पर रात में 11:22 बजे यात्रा समाप्त करेगी। गोरखपुर से चलने वाली 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर नकहा जंगल स्टेशन से सुबह बजे चलाई जायेगी। बनारस से चलने वाली 15104 बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर गोरखपुर कैंट स्टेशन पर सुबह 10:45 बजे यात्रा समाप्त करेगी। गोरखपुर से चलने वाली 15103 गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर गोरखपुर कैंट स्टेशन से शाम 4:32 बजे से चलाई जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed