फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur Ayush University Many projects will started on Cabinet approval in March 2020

मार्च तक दौड़ पड़ेंगे गोरखपुर के कई लटके हुए काम, ये हैं महत्वपूर्ण परियोजनाएं

Wed, 05 Feb 2020 11:38 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Wed, 05 Feb 2020 11:38 AM IST
सार

  • कैबिनेट से मुहर के बाद आयुष विश्वविद्यालय के लिए जारी होगा फंड
  • चार्जिंग बस स्टेशन के लिए जल्द जारी होंगे 13 करोड़ रुपये

विज्ञापन
gorakhpur Ayush University Many projects will started on Cabinet approval in March 2020
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले की लटकी हुई कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को इसी वित्तीय वर्ष में गति मिल जाएगी। कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही जहां आयुष विश्वविद्यालय के लिए फंड जारी हो जाएगी वहीं शहर में प्रस्तावित 25 चार्जिंग बस स्टेशन के लिए 13 करोड़ रुपये भी जारी हो जाने की उम्मीद है। फर्टिलाइजर कारखाने की जमीन पर ही प्रस्तावित सैनिक स्कूल और केंद्रीय विद्यालय को लेकर भी मौजूदा  वित्तीय वर्ष समाप्त होने के पहले ही कुछ अहम फैसले हो सकते हैं।
विज्ञापन


जिले की काफी समय से लंबित परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एसपी गोयल ने मंगलवार को लखनऊ में कमिश्नर जयंत नार्लिकर और डीएम के. विजयेंद्र पांडियन के साथ बैठक की। सप्ताह भर के अभ्यास के बाद पूरी तैयारी के साथ पहुंचे दोनों आला अफसरों ने प्रमुख सचिव के सामने एक-एक कर परियोजनाओं की जानकारी दी। सभी पर विस्तार से चर्चा हुई । विधि विज्ञान प्रयोगशाला में केमिकल व फर्नीचर के लिए जहां जरूरी धनराशि मंजूर कर दी गई।
विज्ञापन


वहीं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए डुमरी खास में चिह्नित की गई 25 एकड़ जमीन पर भी सहमति बन गई। प्रमुख सचिव ने आश्वस्त किया कि सभी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को इसी वित्तीय वर्ष में मंजूरी दिलाने के साथ ही फंड भी जारी कर दिया जाएगा। बैठक में सिंचाई, स्वास्थ्य, पर्यटन, परिवहन, समेत कई विभागों के आला अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed