{"_id":"5fc696d48ebc3e9bc8195457","slug":"gorakhpur-artists-will-be-seen-in-doordarshan-s-telefilm-shaka-gorakhpur-city-news-gkp375271536","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकट में गोरखपुर के कलाकारों को मिला ये खास मौका, दूरदर्शन की टेलीफिल्म 'शक' में नजर आएगा इनका जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संकट में गोरखपुर के कलाकारों को मिला ये खास मौका, दूरदर्शन की टेलीफिल्म 'शक' में नजर आएगा इनका जलवा
Wed, 02 Dec 2020 12:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
स्थानीय रंगकर्मियों ने टेलीफिल्म की शूटिंग पूरी की।
- फोटो : अमर उजाला।
आठ महीने के अंतराल के बाद एक बार फिर गोरखपुर के कलाकार दूरदर्शन पर अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आएंगे। दूरदर्शन पर प्रसारण के लिए स्थानीय कलाकार टेलीफिल्म ‘शक’ का निर्माण कर रहे हैं। जिसकी शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। इसी माह दूरदर्शन के गोरखपुर केंद्र से इस टेलीफिल्म का प्रसारण किया जाएगा।
फिल्म के निर्देशक वरिष्ठ रंगकर्मी मानवेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना काल में स्थानीय कलाकारों के लिए यह टेली फिल्म संजीवनी का कार्य करेगी। लंबे समय के अंतराल के बाद यहां के कलाकारों को अपना अभिनय दिखाने का मौका मिल रहा है। बताया कि फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। फिल्म के एडिंटिंग का काम भी चल रहा है। जैसे ही यह काम पूरा होगा दूरदर्शन पर इस फिल्म का प्रसारण होगा।
फिल्म की कहानी के बारे में उन्होंने बताया कि बेमेल विवाह की कुरीति एवं मानवीय दुर्बलता पर आधारित टेलीफिल्म है ‘शक’। एक अधेड़ सेवा निवृत्त प्रोफेसर, मित्रों के चढ़ाने पर एक गरीब मासूम लड़की से विवाह कर बैठता है। प्रोफेसर का एक जवान लड़का भी है।
विज्ञापन
विवाह पश्चात परिवार में विषम परिस्थितियां एवं अनावश्यक संदेह उत्पन्न होता है जिसके कारण प्रोफेसर पत्नी की हत्या कर देता है। उसे सजा होती है और अंत में वह मानसिक रूप से विक्षिप्त हो जाता है। अंत में यह फिल्म एक गहरा सामाजिक संदेश देती है। फिल्म में दीप शर्मा, रवींद्र रंगधर, नवनीत जायसवाल, रिनी सिंह, आकांक्षा, सन्नी सिंह का दमदार अभिनय देखने को मिलेगा।