फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Anand Vihar Terminus special train will run for two trips

छठ पूजा विशेष: गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस विशेष ट्रेन दो फेरों के लिए चलेगी, यात्रियों को नहीं होगी परेशानी

Fri, 17 Nov 2023 04:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 17 Nov 2023 04:03 PM IST
सार

सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05073 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस छठ पूजा विशेष गाड़ी गोरखपुर जंक्शन से रात में 09.55 बजे प्रस्थान करेगी। बरेली से सुबह 06.20 बजे, मुरादाबाद से 08.10 बजे तथा गाजियाबाद से 11.10 बजे चलकर दोपहर 12.30 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी।

विज्ञापन
Gorakhpur Anand Vihar Terminus special train will run for two trips
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर आपात कालीन खिड़की निकलते लोग - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

छठ पूजा में हो रही अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 05073/05074 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर छठ पूजा विशेष गाड़ी का संचालन दो फेरों के लिए किया जाएगा। 21 और 24 नवंबर को यह ट्रेन गोरखपुर से आनंद विहार जाएगी। 22 व 25 नवंबर को आनंद विहार टर्मिनस से गोरखपुर आएगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05073 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस छठ पूजा विशेष गाड़ी गोरखपुर जंक्शन से रात में 09.55 बजे प्रस्थान करेगी। खलीलाबाद से 09.33 बजे, बस्ती से 10.03 बजे, गोंडा से 11.35 बजे, बुढ़वल से 12.42 बजे, सीतापुर से 03.05 बजे, बरेली से सुबह 06.20 बजे, मुरादाबाद से 08.10 बजे तथा गाजियाबाद से 11.10 बजे चलकर दोपहर 12.30 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापसी यात्रा में 05074 आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर छठ पूजा विशेष गाड़ी आनंद विहार टर्मिनस से दोपहर 02.30 बजे प्रस्थान करेगी। गाजियाबाद से शाम 04.05 बजे, मुरादाबाद से 07.05 बजे, बरेली से रात में 09.05 बजे, सीतापुर से 12.15 बजे, बुढ़वल से 03.35 बजे, गोंडा से भोर में 04.30 बजे, बस्ती से सुबह 06.05 बजे तथा खलीलाबाद से 06.37 बजे छूटकर सुबह 07.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

इस ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 07, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 तथा एसएलआरडी के 02 कोच सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।
 

दो फेरों के लिए चलेगी छपरा-आनंद विहार स्पेशल

अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 05075/05076 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस-छपरा छठ पूजा विशेष गाड़ी का संचालन 20 व 23 नवंबर को छपरा से तथा 21 व 24 नवंबर को आनंद विहार टर्मिनस से दो फेरों के लिए किया जाएगा।

05075 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस छठ पूजा विशेष गाड़ी छपरा से शाम 05.45 बजे प्रस्थान करेगी। देवरिया सदर से 07.35 बजे, गोरखपुर से रात में 08.55 बजे, खलीलाबाद से 09.37 बजे, बस्ती से 10.04 बजे, गोंडा से 11.35 बजे, बुढ़वल से 12.42 बजे, सीतापुर से 03.05 बजे, बरेली से सुबह 06.50 बजे तथा मुरादाबाद से 08.25 बजे छूटकर दिन में 11.50 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी।

वापसी में 05076 आनंद विहार टर्मिनस-छपरा छठ पूजा विशेष गाड़ी आनंद विहार टर्मिनस से दोपहर 02.45 बजे प्रस्थान करेगी। मुरादाबाद से शाम 05.55 बजे, बरेली से 07.15 बजे, सीतापुर से रात में 12.15 बजे, बुढ़वल से 02.28 बजे, गोंडा से 03.30 बजे, बस्ती से 04.43 बजे तथा खलीलाबाद से सुबह 05.14 बजे और सुबह 06.25 बजे गोरखपुर से देवरिया सदर के लिए प्रस्थान करेगी।

इस गाड़ी की संरचना में एसएलआरडी के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 07, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित कुर्सीयान का 01 तथा वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed