{"_id":"659f87bc0bae36b38f0f9683","slug":"gorakhpur-aiims-blood-bank-process-completed-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर: गोरखपुर एम्स के ब्लड बैंक की प्रक्रिया पूरी, जारी होगा लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर: गोरखपुर एम्स के ब्लड बैंक की प्रक्रिया पूरी, जारी होगा लाइसेंस
Thu, 11 Jan 2024 11:46 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 11 Jan 2024 11:46 AM IST
सार
वाराणसी से केंद्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन के ड्रग इंस्पेक्टर रविंद्र वर्मा ने टीम की अगुआई की। उनके साथ राज्य औषधि विभाग के सहायक आयुक्त एजाज अहमद व ड्रग इंस्पेक्टर जय सिंह भी मौजूद रहे। एम्स की तरफ से चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज सौरभ, फार्मोकोलॉजी के प्रोफेसर डॉ हीरा भल्ला व डॉ तेजस पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
गोरखपुर एम्स।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जल्द ही ब्लड बैंक शुरू हो जाएगा। बुधवार को ड्रग इंस्पेक्टर की तीन सदस्यीय टीम के निरीक्षण में कहीं कोई खामी नहीं मिली। ब्लड बैंक संचालन के सारे संसाधन मौजूद मिले। एम्स के इंतजामों से टीम संतुष्ट नजर आई। इसके बाद टीम ने एम्स में ब्लड बैंक संचालक के पक्ष में रिपोर्ट लगा दी है।
जानकारी के मुताबिक, वाराणसी से केंद्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन के ड्रग इंस्पेक्टर रविंद्र वर्मा ने टीम की अगुआई की। उनके साथ राज्य औषधि विभाग के सहायक आयुक्त एजाज अहमद व ड्रग इंस्पेक्टर जय सिंह भी मौजूद रहे। एम्स की तरफ से चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज सौरभ, फार्मोकोलॉजी के प्रोफेसर डॉ हीरा भल्ला व डॉ तेजस पटेल मौजूद रहे। ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. सौरभ मूर्ति ने टीम को ब्लड बैंक के विभिन्न कक्ष व उपकरण का निरीक्षण कराया।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर जीडीए-नगर निगम के फेर में फंसीं 12 कॉलोनियां..बाशिंदे पशोपेश में
विज्ञापन
टीम ने ब्लड बैंक मौजूद उपकरण के क्रियाशीलता, क्षमता के मुताबिक उपकरणों की गणना, ब्लड सेपरेशन कंपोनेंट में आवश्यक उपकरणों की पड़ताल की। टीम ने करीब चार घंटे निरीक्षण किया। ब्लड बैंक के इंतजामों को देखकर टीम संतुष्ट रही। टीम ने मौके पर ही अधिकारियों को बताया कि पिछली सभी खामियां दूर हो चुकी है।
एम्स के कार्यकारी निदेशक डॉ. जीके पाल ने कहा कि टीम ने एम्स में ब्लड बैंक को संचालित करने की अपनी सहमति दे दी है।