{"_id":"60c72a658ebc3ed468423338","slug":"gorakhpur-adg-gave-instructions-to-make-list-of-corrupt-police-by-holding-online-meeting-with-superintendents-of-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: एडीजी ने पुलिस अधीक्षकों को दिए खास निर्देश, कहा- तैयार करें दागी पुलिस कर्मियों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: एडीजी ने पुलिस अधीक्षकों को दिए खास निर्देश, कहा- तैयार करें दागी पुलिस कर्मियों की सूची
Mon, 14 Jun 2021 03:37 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 14 Jun 2021 03:37 PM IST
सार
एडीजी बोले लापरवाही करने वालों पर करें कार्रवाई। पुलिस अधीक्षकों के साथ ऑनलाइन मीटिंग कर दिए निर्देश। कहा लापरवाही नहीं करेंगे बर्दाश्त।
विज्ञापन
नवागत एडीजी जोन अखिल कुमार
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के अपराधियों से सांठगांठ रखकर तस्करी और तरह-तरह के अपराध में संलिप्तता रखने वाले पुलिस वालों की अब खैर नहीं होगी। एडीजी अखिल कुमार ने जोन के सभी पुलिस अधीक्षकों के साथ ऑनलाइन मीटिंग में निर्देश जारी किया है।
ऐसे पुलिस वालों की सूची तैयार करें ताकि उन पर कार्रवाई कर मुख्यधारा से हटाया जा सके और अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। एडीजी ने कहा कि दागी पुलिस कर्मियों की खराब छवि के कारण पूरे विभाग की बदनामी होती है और जनता को परेशानी उठानी पड़ती है।
एडीजी ने कहा कि ऐसे सफेदपोश लोगों की सूची बनाया जाए जो लंबे समय तक अपराध में सक्रिय रहे हैं और उनकी वर्तमान भूमिका देखकर उन पर भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।