{"_id":"60339d398ebc3ee95f3235d3","slug":"gorakhpur-11-crossroad-will-be-made-hi-tech-in-up-budget-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Budget 2021: गोरखपुर के ये खास 11 चौराहे बनेंगे हाईटेक, भेजा गया 37 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Budget 2021: गोरखपुर के ये खास 11 चौराहे बनेंगे हाईटेक, भेजा गया 37 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट
Mon, 22 Feb 2021 06:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 22 Feb 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
यूपी बजट 2021 : gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर शहर और तेजी से सेफ और स्मार्ट बनेगा। योजना के अंतर्गत शहर के कुल मिलाकर 11 चौराहे हाईटेक हो जाएंगे। नगर निगम ने इस योजना के अंतर्गत चौराहों को इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) से लैस करने के लिए करीब 37 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट शासन को भेजा है। बजट में प्रदेश के विभिन्न स्मार्ट सिटी के लिए योजना के अंतर्गत 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
विज्ञापन
दरअसल प्रदेश सरकार ने जिन शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में चुना है, उनमें गोरखपुर भी शामिल है। योजना के तहत प्रत्येक जिले को शासन की ओर से 50 करोड़ रुपये दिए जाने हैं। इसी क्रम में नगर निगम ने शहर के 11 चौराहों को हाईटेक करने के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया है। हालांकि शहर के नौ चौराहों को पहले से इस सिस्टम से लैस किया जा चुका है।
विज्ञापन
इन चौराहों पर लगेंगे आईटीएमएस
कूड़ाघाट तिराहा, अग्रसेन तिराहा, बरगदवां तिराहा, खजांची चौक, पादरीबाजार चौक, यूनिवर्सिटी चौक, आंबेडकर चौक, छात्रसंघ चौक, शास्त्री चौक, यातायात तिराहा और असुरन चौक।
विज्ञापन