{"_id":"625929ad4637653bb873f672","slug":"gorakhnath-temple-attack-ats-in-action-after-questioning-murtaza","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखनाथ मंदिर हमला: मुर्तजा से पूछताछ के बाद एक्शन में एटीएस, आठ संदिग्धों को लिया हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखनाथ मंदिर हमला: मुर्तजा से पूछताछ के बाद एक्शन में एटीएस, आठ संदिग्धों को लिया हिरासत में
Fri, 15 Apr 2022 03:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 15 Apr 2022 03:39 PM IST
सार
गोरखनाथ मंदिर में हमला करने वाले आरोपी मुर्तजा अब्बासी 16 अप्रैल दोपहर 12 बजे तक एटीएस की रिमांड पर रहेगा। बुधवार की रात एटीएस की टीम मुर्तजा को साथ लेकर लखनऊ चली गई है।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी मुर्तजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों (पीएसी जवान) पर हमला करने के आरोपी मुर्तजा को बुधवार की रात एटीएस साथ लेकर लखनऊ गई। 16 अप्रैल को गोरखपुर कोर्ट में मुर्तजा को फिर से पेश किया जाएगा। 16 अप्रैल की दोपहर उसकी रिमांड खत्म हो रही है। वहीं एटीएस ने बताया कि आरोपी मुर्तजा अब्बासी से पूछताछ के बाद आठ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सिपाहियों पर धारदार हथियार से हमला करने वाले अहमद मुर्तजा अब्बासी को घटना के बाद पुलिस ने मौके से ही पकड़ लिया था। वह पांच अप्रैल से एटीएस के कब्जे में है। 11 अप्रैल को उसका रिमांड खत्म हो रही थी, लेकिन और पूछताछ की जरूरत बताते हुए एटीएस ने रिमांड बढ़ाने की मांग की थी।
विज्ञापन
जिसके बाद कोर्ट ने पांच दिन की रिमांड और दे दी है। 16 अप्रैल दोपहर 12 बजे तक मुर्तजा अब्बासी एटीएस की रिमांड पर है।