फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhnath mandir shop smashed

मोहद्दीपुर- जंगल कौड़िया फोरलेन निर्माण: बुढ़वा मंगल के बाद तोड़ी जाएंगी गोरखनाथ मंदिर की दुकानें

Tue, 21 Jan 2020 11:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 21 Jan 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
gorakhnath mandir shop smashed
गोरखनाथ के इन दुकानों को दी गई है नोटिस। - फोटो : अमर उजाला
मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया फोरलेन के निर्माण में फरवरी के पहले सप्ताह से तेजी आने की उम्मीद है। कार्यदायी संस्था पर खुद मुख्यमंत्री ने सख्ती की है। बुढ़वा मंगल तक मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। ऐसे में 28 जनवरी के बाद गोरखनाथ मंदिर की भी दुकानों को तोड़ा जाना शुरू कर दिया जाएगा। फोरलेन की जद में आ रहे सभी दुकानदारों को नोटिस भेजा जा चुका है। खुद मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर की कई दुकानों को गिराने के लिए बहुत पहले अपनी रजामंदी दे चुके हैं। बुढ़वा मंगल की वजह से इन्हें अभी तोड़ा नहीं जा रहा था।
विज्ञापन


फोरलेन की चौड़ाई वैसे 20 मीटर होती है, पर कम से कम लोगों को नुकसान हो इसलिए शहरी क्षेत्र में इसे 12 मीटर किया गया है। करीब दो सौ दुकानें तोड़ी जानी हैं । इनमें सबसे ज्यादा दुकानें गोरखनाथ मंदिर की है। आठ दुकानें धर्मशाला क्षेत्र की हैं। इनमें चार नगर निगम तो बाकी प्राइवेट हैं। 326 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 17.5 किमी लंबे इस फोरलेन का निर्माण अगस्त 2020 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। गोरखपुर आगमन के दौरान 19 जनवरी को मुख्यमंत्री ने इस फोरलेन की प्रगति पूछी थी। उन्होंने एनएच के परियोजना प्रबंधक को समय से काम पूरा कराने का निर्देश दिया जिसके बाद विभाग हरकत में है।
विज्ञापन

दो पुल और एक रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा

एनएच के अफसरों मुताबिक मोहद्दीपुर के आगे नाले का निर्माण कराया जाना था जो अंतिम दौर में है। नाले के अलावा एक और ट्रेंच, बिजली के तार ले जाने के लिए बनाया जा रहा है। मार्ग में आ रहे पेड़ों को तेजी से काटा जा रहा है। बाहरी क्षेत्र में चिउटहा और महेसरा में दो पुलों का निर्माण कराया जा रहा है। मानीराम के पास रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाना है। वहां अतिक्रमण हटाकर डायवर्जन बन रहा है।

परियोजना प्रबंधक एनएच एमके अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ रविवार को बैठक हुई थी। मेले की वजह से शहरी क्षेत्र के कार्य की रफ्तार थोड़ी धीमी थी। बुढ़वा मंगल के बाद कार्य की गति तेज की जाएगी। दुकानों के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू होगी। जिनकी दुकानें टूटनी हैं उनको सूचना दे दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed