फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhnath Khichdi Fair 54 types of free tests can be done from Health ATM

गोरखनाथ खिचड़ी मेला: हेल्थ एटीएम से करा सकेंगे 54 तरह की निशुल्क जांच, इमरजेंसी सेवा बहाल रखने का निर्देश

Fri, 06 Jan 2023 01:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 06 Jan 2023 01:45 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग ने मेला परिसर में कैंप व अस्पताल बनाया है। जहां 24 घंटे डॉक्टर, स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल स्टॉफ मौजूद रहेंगे। इसके अलावा मंदिर के आसपास के 20 अस्पतालों को 24 घंटे इमरजेंसी सेवा बहाल रखने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
Gorakhnath Khichdi Fair 54 types of free tests can be done from Health ATM
गोरखनाथ मंदिर का खिचड़ी मेला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेले को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहली बार यहां हेल्थ एटीएम भी लगाया जाएगा, जहां पर 54 तरह की जांचें निशुल्क करवा सकेंगे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने मेला परिसर में कैंप व अस्पताल बनाया है। जहां 24 घंटे डॉक्टर, स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल स्टॉफ मौजूद रहेंगे। इसके अलावा मंदिर के आसपास के 20 अस्पतालों को 24 घंटे इमरजेंसी सेवा बहाल रखने का निर्देश दिया गया है। मंदिर परिसर में 24 घंटे 108 एंबुलेंस भी मौजूद रहेगी।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि सामान्य रूप से बीमार होने पर मंदिर परिसर में ही उपचार हो जाएगा। गंभीर होने पर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा जाएगा।

इमरजेंसी में मरीज को यहां भेजेंगे
गुरुश्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय, आनंद लोक हॉस्पिटल गोरखनाथ, अंश आर्थोपेडिक एंड डेंटल क्लीनिक, गोरखपुर चिकित्सालय एंड रिसर्च सेंटर राजेंद्र नगर, शतायु हॉस्पिटल, सोनौली रोड, कन्हा हेल्थ केयर, सोनौली रोड, इशिता हॉस्पिटल, जेपी हॉस्पिटल निकट, गोरखनाथ, कात्यायनी हॉस्पिटल, खेतान हॉस्पिटल, शिफा हॉस्पिटल, आदित्य यूरोलॉजी, गिरजा मेडिकल केयर सेंटर, कुबेर आर्थोडेंटल सेंटर, सौम्या हॉस्पिटल, स्वास्तिक मेरीगोल्ड हॉस्पिटल, एमएन नर्सिंग होम गोरखनाथ, सावित्री आर्थोकेयर, जीवन ज्योति हॉस्पिटल, आश्रय हेल्थ केयर सेंटर, एक्सीडेंटल केयर
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निशमन विभाग की टीम ने की मॉकड्रिल
गोरखनाथ मंदिर में बृहस्पतिवार को अग्निशमन विभाग की टीम ने मॉकड्रिल की। इस दौरान दुकानदारों व आमजन को आग को बुझाने के सही तरीके भी बताए गए। इस मौके पर अग्निशमन अधिकारी गोलघर बृजमोहन सिंह, प्रभारी निरीक्षक मंदिर सुरक्षा चन्द्र मोहन भाटिया, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी परमानंद पांडेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed