फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhkpur News : Now Gorakhpur-Asansol Express will run from Balrampur

Gorakhpur News: अब बलरामपुर से चलेगी गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस

Wed, 11 Jun 2025 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Gorakhkpur News : Now Gorakhpur-Asansol Express will run from Balrampur
ट्रेन के स्थायी रूप से मार्ग विस्तार को रेलवे बोर्ड ने दी स्वीकृति, जल्द घोषित होगी तिथि
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर से आसनसोल तक जाने वाली गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस (13507, 13509) अब बलरामपुर से चलाई जाएगी। ट्रेन के स्थायी रूप से मार्ग विस्तार के प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड ने स्वीकृति दे दी है। जल्द ही बलरामपुर से चलाने की तिथि घोषित की जाएगी।
यह ट्रेन बलरामपुर से चलकर बढ़नी, आनंदनगर होते हुए गोरखपुर आएगी और फिर आसनसोल के लिए रवाना होगी। रेलवे प्रशासन के मुताबिक, मार्ग विस्तार होने के बाद बलरामपुर-आसनसोल का स्टाॅपेज भी बढ़ जाएगा। यह ट्रेन महराजगंज और सिद्धार्थनगर दो जिलों से गुजरेगी।
विज्ञापन

गोरखपुर से चलने के बाद आनंदनगर, सिद्धार्थनगर, बरहनी और तुलसीपुर स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन आसनसोल से गोरखपुर तक अपने पुरानी समयसारिणी के अनुसार ही चलेगी। गोरखपुर से यह ट्रेन सुबह 5:55 बजे चलेगी और बलरामपुर 9:00 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में शाम को 5:00 बजे चलेगी और गोरखपुर रात में 8:05 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन के बलरामपुर से चलने पर महराजगंज और सिद्धार्थनगर के यात्रियों को कोलकाता जाने के लिए सीधे ट्रेन मिल जाएगी, उन्हें गोरखपुर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रेल प्रशासन के मुताबिक, एक समारोह आयोजित कर ट्रेन को बलरामपुर से चलाने की तैयारी है।

दिसंबर तक अन्य स्टेशनों से चलेंगी तीन ट्रेनें
गोरखपुर। गोरखपुर जंक्शन के वाशिंग पिट पर बढ़ते लोड को देखते हुए रेल प्रशासन ने दिसंबर तक तीन ट्रेनों को अन्य स्टेशनों से चलाने की तैयारी की है। इन ट्रेनों के अस्थायी मार्ग विस्तार को स्वीकृति मिल गई है। सप्ताह भर में नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा।
प्रस्ताव के मुताबिक, पहले पांच ट्रेनों को दिसंबर तक अन्य स्टेशनों से चलाने की तैयारी थी, लेकिन अब बदलाव किया गया है। (11037, 11038) पुणे-गोरखपुर को पहले बढ़नी और (11081, 11082) गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस को नौतनवा से चलाने की तैयारी थी, लेकिन दोनों ट्रेनें गोरखपुर से ही चलाई जाएंगी। जबकि, (19409, 19410) अहमदाबाद गोरखपुर एक्सप्रेस को थावे से, (11055, 11056) गोदान एक्सप्रेस को गोंडा और गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस (20103, 20104) को अब आजमगढ़ से चलाने की तैयारी है।

दरअसल, इस समय गोरखपुर से लखनऊ और छपरा रूट पर कई स्टेशनों का यार्ड रिमॉडलिंग, थर्ड लाइन और ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम लगाने का काम चल रहा है। यह काम दिसंबर तक चलेगा। इसके लिए बार-बार यातायात ब्लॉक लिया जा रहा है। इसलिए, ट्रेनों का मार्ग विस्तार अन्य स्टेशनों तक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed