फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   goraghpur metro three bogies chief minister

गोरखपुर में तीन बोगियों वाली लाइट मेट्रो चलाएं: मुख्यमंत्री

Sat, 04 Jan 2020 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
goraghpur metro three bogies chief minister
गोरखपुर में तीन बोगियों वाली लाइट मेट्रो चलाएं: मुख्यमंत्री
विज्ञापन

लखनऊ/गोरखपुर। गोरखपुर में दो रूटों पर तीन बोगियों की लाइट मेट्रो दौड़ेगी। करीब 4589 करोड़ लागत वाली इस मेट्रो परियोजना के सभी स्टेशन एलिवेटेड होंगे। इस प्रोजेक्ट के तैयार हो जाने के बाद अगले 10 वर्षों में रोजाना पांच लाख लोगों के सफर करने का अनुमान जताया गया है।
शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के सम्मुख गोरखपुर में चलने वाले मेट्रो परियोजना संबंधी कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया गया। इसे देखने के बाद मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में तीन बोगियों वाली लाइट मेट्रो चलाने के साथ ही रेलवे स्टेशन के पास ही मेट्रो स्टेशन बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में लाइट मेट्रो (एलआरटी) ही ज्यादा सफल हो सकती है। ऐसे में गोरखपुर में तीन कार वाले मेट्रो पर आधारित प्रस्ताव तैयार किए जाएं ताकि आने वाले समय में यात्रियों की संख्या बढ़ने पर कोई समस्या न आए। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के एमडी को गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पास ही मेट्रो का स्टेशन बनाने का निर्देश दिया ताकि यात्रियों को मेट्रो से उतर कर रेलवे स्टेशन जाने में सुविधा हो।
विज्ञापन

मेट्रो के रूट
:: पहला कोरीडोर : कोरीडोर श्याम नगर से एमएमएमयूटी तक पहला कारीडोर श्याम नगर से मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तक 15.14 किमी लंबा होगा। इसमें 14 स्टेशन बनाए जाएंगे। अनुमान है कि वर्ष 2024 में 1.55 लाख लोग इसमें रोजाना सफ र करेंगे। ये संख्या वर्ष 2031 में बढ़कर 2.05 लाख होगी, जबकि अगले दस साल यानी वर्ष 2041 तक इसमें 2.73 लाख लोग रोजाना सफ र कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

:: दूसरा कोरीडोर: मेडिकल कॉलेज से नौसड़ तक दूसरा कारीडोर बीआरडी मेडिकल कालेज से नौसड़ के बीच बनेगा। इसकी लंबाई 12.70 किमी होगी और इसमें 12 स्टेशन प्रस्तावित हैं। इस कोरीडोरी पर वर्ष 2024 में 1.24 लाख लोग इसमें रोजाना सफ र करने का अनुमान है। वहीं यह संख्या वर्ष 2031 में बढ़कर 1.73 लाख और अगले दस साल यानी वर्ष 2041 तक इसमें 2.19 लाख लोग रोजाना सफ र कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed