फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Good work by PRV and inspector donated blood in gorakhpur

पुलिस ने दिखाई दरियादिली: पीआरवी ने पहुंचाया अस्पताल, दरोगा ने किया रक्तदान

Thu, 03 Jun 2021 09:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 03 Jun 2021 09:06 PM IST
सार

गोरखपुर पुलिस का मानवीय चेहरा फिर आया सामने, कई दिनों से राहगीरों और जरूरतमंद लोगों की कर रहे हैं मदद

विज्ञापन
Good work by PRV and inspector donated blood in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर पुलिस लगातार लोगों की मदद कर अपना मानवीय चेहरा दर्शा रही है। बुधवार को एक ओर दरोगा ने किडनी के मरीज को खून देकर उसकी मदद की तो वहीं गुरुवार की सुबह पीआरवी पुलिसकर्मियों ने सड़क किनारे मिले व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया। बड़हलगंज में भी दरोगा ने सिपाही के पिता के लिए रक्तदान किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चिलुआताल थाने में तैनात दरोगा धीरेंद्र प्रताप को बुधवार को सूचना मिली की शहर के सावित्री अस्पताल में भर्ती राघव तिवारी (50) की तबीयत खराब है। उन्हें किडनी की बीमारी है और शहर में उनका कोई परिचित नहीं है। उन्हें खून की आवश्यकता है। सूचना पर धीरेंद्र अस्पताल पहुंचे और रक्तदान किया।
विज्ञापन


वहीं गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे रीजनल स्टेडियम के पास से उमाशंकर मिश्रा ने यूपी 112 पर सूचना दी की सड़क किनारे एक व्यक्ति अचेत पड़ा हुआ है। जहर खुरानी का शिकार लग रहा है। सूचना पर तत्काल पीआरवी 0318 के पुलिसकर्मी गोवर्धन यादव, कालिका प्रसाद भारती व देवेंद्र सैनी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यक्ति ने रोडवेज चालक जैसी वर्दी पहनी थी। उसके बैच से पता चला कि वह रोडवेज बस का चालक है। लेकिन वह अपना नाम नहीं बता पा रहा था। पुलिसकर्मियों ने रोडवेज कार्यालय में जाकर जानकारी दी और व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं बड़हलगंज के दरोगा विशाल राय ने हेड कांस्टेबल राजू अली अहमद के पिता को खून देकर उनकी जान बचाई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed