{"_id":"65d128184dc67287f609b584","slug":"gomtinagar-bhagalpur-special-train-will-run-on-22-february-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-470222-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोमतीनगर-भागलपुर स्पेशल ट्रेन 22 फरवरी को चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोमतीनगर-भागलपुर स्पेशल ट्रेन 22 फरवरी को चलेगी
विज्ञापन
गोरखपुर। रेल प्रशासन ने यात्रियों के अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 05090 गोमतीनगर-भागलपुर विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। एक फेरा के लिए यह ट्रेन गोमतीनगर से 22 फरवरी को रवाना होगी।
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05090 गोमतीनगर-भागलपुर विशेष गाड़ी गोमतीनगर से 22 फरवरी को प्रात: 10 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन गोंडा से 11.58 बजे, बस्ती से 13.11 बजे, गोरखपुर से दोपहर बाद 3 बजे, देवरिया सदर से 04.05 बजे, सीवान से 5 बजे, छपरा से 6.35 बजे, हाजीपुर से रात 8.05 बजे, बरौनी से 10.25 बजे तथा दूसरे दिन मुंगेर से 12.17 बजे छूटकर भोर में 4 बजे भागलपुर पहुंचेगी। इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एसएलआरडी का 01, साधारण श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 08, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।