गोलघर मल्टीलेवल पार्किंग: चार पहिया वाहनों के लिए 500 रुपये मासिक शुल्क, लाउडस्पीकर से करेंगे जागरूक
दोपहिया वाहन के लिए तीन सौ और साइकिल के लिए सौ रुपये महीना लगेगा शुल्क, मेयर और जीडीए वीसी की बैठक में व्यापारियों के लिए तय किया गया पार्किंग शुल्क।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गोलघर की मल्टीलेवल पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर चौपहिया वाहन के लिए, रुपये 500, दुपहिया के लिए 300 और साइकिल के लिए 100 रुपये मासिक शुल्क देना होगा। मेयर सीताराम जायसवाल ने बताया कि जीडीए वीसी संग बैठक करके बुधवार को व्यापारियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए पार्किंग के लिए वाहनों का शुल्क तय कर दिया गया है।
नगर निगम की ओर से शास्त्री चौराहे से लेकर गोलघर काली मंदिर तक नो-पार्किंग एवं नो-वेंडिंग जोन घोषित किया गया। नो-पार्किंग जोन में गाड़ियों को खड़ा करने से रोका जा रहा है। लोगों से पार्किंग के लिए निर्धारित स्थल पर ही गाड़ियों को खड़ी करने के लिए लाउडस्पीकर से एनाउंस किया जा रहा है।
लोगों को जानकारी उपलब्ध कराने के मकसद से नगर निगम की ओर से शास्त्री चौराहे से गोलघर के बीच जगह-जगह पर नो-पार्किंग संबंधी बोर्ड लगाए गए हैं। बुधवार को भी मल्टीलेवल पार्किंग में 50 से ज्यादा चारपहिया और 30 दुपहिया वाहन पार्क किए गए। वहीं इंफोर्समेंट टीम ने कर्नल सीपी सिंह के नेतृत्व में गोलघर काली मंदिर से लेकर शास्त्री चौक तक सड़क के दोनों ओर नो-पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों को हटाया।
कान्हा उपवन में पशुओं का उपचार
नगर आयुक्त अविनाश सिंह की पहल के बाद पशुपालन विभाग के चिकित्सकों ने कान्हा उपवन के पशुओं के स्वास्थ्य की जांच शुरू कर दी गई है। बुधवार को जोनल अधिकारी-2 नर्वदेश्वर पांडेय द्वारा कान्हा उपवन का निरीक्षण किया गया। बताया कि कान्हा उपवन में बीमार पशुओं का उपचार किया गया और पशुओं के खाने-पीने की पर्याप्त व्यवस्था कराई गई।
कूड़े के ढेर की नगर निगम ने की सफाई
नगर निगम की ओर से शहर के विभिन्न इलाकों में कूड़े के ढेर की सफाई कराई गई। बुधवार को नगर आयुक्त के निर्देश के अनुसार सफाई निरीक्षक रामविजय पाल द्वारा गोरखपुर विश्वविद्यालय में सफाई कार्य कराया गया और एंटी लार्वा मैलाथियान छिड़काव, सैनिटाइजेशन व फॉगिंग कार्य कराया गया। वहीं, गिरधरगंज, गोरखनाथ मंदिर के निकट पोस्ट ऑफिस के पास एवं आरकेबीके से गौतम गुरूंग चौराहा तक सफाई कार्य कराया गया।