{"_id":"64c0cbd2aba42e493706bce8","slug":"golghar-indira-bal-vihar-enjoy-flavors-in-model-food-street-now-soon-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलघर इंदिरा बाल विहार: मॉडल फूड स्ट्रीट में जायके का आनंद अब जल्द ही, 1.83 करोड़ रुपये आएगा खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलघर इंदिरा बाल विहार: मॉडल फूड स्ट्रीट में जायके का आनंद अब जल्द ही, 1.83 करोड़ रुपये आएगा खर्च
Wed, 26 Jul 2023 01:01 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 26 Jul 2023 01:01 PM IST
विज्ञापन
इंदिरा बाल विहार गोरखपुर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द ही गोलघर का इंदिरा बाल विहार मॉडल फूड स्ट्रीट के रूप में विकसित होगा। साथ ही इस सड़क को इंदिरा गांधी तिराहे से एसएसपी आवास तक नो व्हीकल जोन घोषित किया जाएगा। पूरी सड़क आकर्षक लाइटों से सजाई जाएगी और दोनों तरफ हरियाली रहेगी। नगर निगम ने राज्य स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 1.83 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। शासन से हरी झंडी मिलते ही योजना को मूर्त रूप दिया जाएगा।
प्रस्ताव के मुताबिक, इंदिरा बाल विहार के आसपास के वेंडरों को भी व्यवस्थित किया जाएगा। इसके लिए यहां उपलब्ध फूड और स्ट्रीट वेंडर्स की सूचना भी एकत्र की गई है। वेंडिंग के लिए जगह उपलब्ध कराने की संभावनाएं भी तलाश ली गई हैं। मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि बलुआ पत्थर के 30 बोलार्ड, 10 वेंडिंग कियॉस्क और 400 वर्ग मीटर तक केनोपी बनाई जाएगी।
इसे भी पढ़ें: अब मॉडल सैटेलाइट सिटी: 17 हजार करोड़ से विकसित होगा न्यू गोरखपुर, तीन हजार करोड़ का बजट मंजूर
विज्ञापन
इसी तरह 20 बेंच, 10 सेट स्ट्रीट फर्नीचर, स्टोन टेबल के साथ लगाए जाएंगे। 300 वर्ग मीटर में पक्की सड़क और 500 वर्ग मीटर में फुटपाथ बनाया जाएगा। इसके अलावा 2000 वर्ग मीटर में स्टोन फ्लोरिंग की जाएगी। 30 लैंप पोस्ट लगाने के साथ यहां विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर ग्रीन बेल्ट भी विकसित किया जाएगा। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि गोलघर में जल्द ही फूड स्ट्रीट की सुविधा मिलेगी। यहां वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।