फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Municipal Corporation Gorakhpur team will vacate the illegally occupied corridors in front of Golghar shops.

Gorakhpur News: गोलघर गलियारा- गजट के बाद नगर निगम हटवाएगा कब्जा, बोर्ड की बैठक में मिल चुकी ही स्वीकृति

Sat, 24 Feb 2024 04:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 24 Feb 2024 04:09 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation Gorakhpur team will vacate the illegally occupied corridors in front of Golghar shops.
गोलघर कचहरी चौक के पास गलियारा में लगी दुकाने - फोटो : अमर उजाला

गोलघर गलियारा सहित शहर के प्रमुख बाजारों में दुकानों के सामने कब्जा हटवाने के लिए बोर्ड की बैठक में हुए निर्णय का गजट होगा और इसके बाद कार्रवाई होगी। इसकी प्रक्रिया नगर निगम ने शुरू कर दी है। नगर निगम ने व्यापारियों को इस अवधि तक अतिक्रमण हटाने का मौका दिया है।

विज्ञापन


गोलघर गलियारे पर दुकानदारों का कब्जा पहले जैसे ही बरकरार है। कुछ दिनों पहले अभियान चलाकर नगर निगम ने कब्जा हटवाया था, लेकिन अभियान शांत होने के बाद पहले जैसी ही स्थिति हो गई है। शुक्रवार को भालोटिया मार्केट से लेकर कलेक्ट्रेट चौराहे तक नगर निगम की सभी दुकानों के आगे गलियारे में कब्जा दिखा।
विज्ञापन


इसी प्रकार जलकल भवन के सामने की दुकानों पर भी दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। गणेश चौराहे से इंदिरा बाल विहार तक बनी दुकानों में अभियान के बाद सामान अंदर हो गया था, लेकिन अब दोबारा बाहर हो गया है। लाइन से सभी दुकानदारों ने सामान गलियारे में रख लिया है। गलियारे में सामान है, सामने गाड़ी और पैदल यात्री सड़क पर आते-जाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले महीने नगर निगम बोर्ड की बैठक में बाजारों के गलियारों से अतिक्रमण हटाने का फैसला हुआ था। निगम अधिकारियों की मानें तो गजट होने के बाद गलियारे से अतिक्रमण पर कार्रवाई शुरू हो जाएगी।

जलकल भवन की टूटेंगी दुकानें
लगभग तीन एकड़ में फैले जलकल भवन परिसर में नगर निगम की योजना मल्टीप्लेक्स बनाने की है। इसमें शॉपिंग मॉल और होटल बनाया जाएगा। इसकी वजह से जलकल भवन में बनी सारी दुकानें टूट जाएंगी।


नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि गोलघर गलियारे में बहुत जल्द अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा। बोर्ड की बैठक में बाजारों के गलियारों से अतिक्रमण हटाने का फैसला हुआ था। इसका गजट होने के बाद ये कार्रवाई शुरू हो जाएगी। अभी भी बाजार में सूचना प्रसारित करवाकर अतिक्रमण हटाने को कहा जा रहा है। व्यापारियों के पास अभी स्वयं से हटाने का मौका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed