फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   golden opportunity to communicate with Prime Minister Narendra Modi

खुशखबर: प्रधानमंत्री से संवाद करने का मिलेगा सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

Mon, 03 Jan 2022 02:56 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 03 Jan 2022 02:56 PM IST
सार

परीक्षा पे चर्चा 5.0  के लिए आवेदन 20 जनवरी तक, कक्षा नौंवी से बारहवीं के विद्यार्थियों को मिलेगा अवसर।

विज्ञापन
golden opportunity to communicate with Prime Minister Narendra Modi
पीएम मोदी। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कक्षा नौवीं से बारहवीं के लिए विद्यार्थियों से होने वाले संवाद (परीक्षा पे चर्चा 2022) के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। 20 जनवरी तक इच्छुक विद्यार्थी  https://www.mygov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में केंद्रीय विद्यालय संगठन का आदेश केंद्रीय विद्यालय नंबर एक एयरफोर्स में आ गया है।

विज्ञापन


आदेश के मुताबिक केवीएस ने सभी केंद्रीय विद्यालयों को प्रतिभागिता सुनिश्चित कराने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया है। साथ ही इस बात पर खुशी जताई है कि अब तक हुए परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रमों में केंद्रीय विद्यालयों की सक्रिय भूमिका रही है। ऐसे में इस बार भी ये सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन


हालांकि ‘परीक्षा पे चर्चा’ की तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है। कार्यक्रम फरवरी में होने की उम्मीद है, क्योंकि कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाएं मार्च में होने वाली हैं। वहीं इस प्रोग्राम से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट mygov.in पर विजिट कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

28 दिसंबर से चल रहा पंजीकरण

केंद्रीय विद्यालय नंबर एक में 28 दिसंबर से विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों का पंजीकरण कराया जा रहा है। अब तक 150 से अधिक लोगों का पंजीकरण कराया गया है।



केंद्रीय विद्यालय नंबर एक एयरफोर्स प्रधानाचार्य एसके श्रीवास्तव ने कहा कि परीक्षा पे चर्चा के लिए पंजीकरण की शुरूआत हो चुकी है। विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को जागरूक करने के साथ पंजीकरण कराया जा रहा है। रोजाना पंजीकृत लोगों की सूची भी केवीएस के रीजनल दफ्तर को भेजी जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed