फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gold rose by Rs 1050 in a day, price of ten grams Rs 70,550

Gorakhpur News: एक दिन में 1050 रुपये चढ़ा सोना, जानिए दस ग्राम सोने और 1 kg चांदी का दाम, फिर करें खरीदारी

Sat, 30 Mar 2024 11:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 30 Mar 2024 11:40 AM IST
विज्ञापन
Gold rose by Rs 1050 in a day, price of ten grams Rs 70,550
ऐप पर सोने चांदी की खरीद बिक्री का दाम दिखता है( सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
शहर में शुक्रवार को 24 घंटे में सोने की कीमत में 1,050 रुपये उछाल आ गया। यह उछाल 10 ग्राम सोने पर आया है। दस ग्राम सोने की कीमत अब 70,550 रुपये हो गई है, जबकि चांदी की कीमत भी लगातार बढ़ रही है। करीब डेढ़ माह से सोने-चांदी के महंगा होने के कारण आभूषण के कारोबार पर भी असर पड़ा है।
विज्ञापन


जिन लोगों ने लगन की तैयारी में खरमास में आभूषणों की बुकिंग की योजना बनाई थी, वे लोग कीमत गिरने का इंतजार कर रहे हैं।

गोरखपुर में बृहस्पतिवार को दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत जीएसटी सहित 69,500 रुपये थी, जो शुक्रवार को 70,550 रुपये हो गई। इसके पहले दस मार्च को दस ग्राम सोना 67,000 रुपये में मिल रहा था, जबकि एक माह पहले 29 फरवरी को इतने ही सोने की कीमत 65,000 रुपये थी।
विज्ञापन


सोने के साथ चांदी की कीमत भी लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को एक किलो चांदी की कीमत 78,000 रुपये पहुंच गई, जो एक दिन पहले बहस्पतिवार को 76,900 रुपये थी। इस प्रकार एक दिन में चांदी के भाव में 1100 रुपये का उछाल आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों के अनुसार 14 अप्रैल के बाद लगन की शुरुआत होगी, लेकिन बाजार में लगन की तैयारी में खरीदारी कम हो रही है। जो लोग खरमास में आभूषण खरीदने से परहेज करते हैं, वे लोग भी दुकानों में आभूषणों की बुकिंग कर देते हैं और आवश्यकता पड़ने पर आभूषण घर ले जाते हैं, लेकिन इस प्रकार की खरीदारी करने वाले लोग भी कम हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के कारण साेने चांदी की कीमत बढ़ रही है। अमेरिका में ब्याज दरे घटाने की खबर है, इस कारण वहां के लोग सोने चांदी में निवेश कर रहे हैं और मांग बढ़ने के साथ कीमत भी चढ़ने लगी है।

परंपरा जेम्स एंड ज्वेर्ल्स के निदेशक संजय अग्रवाल ने बताया कि सोने-चांदी का भाव डेढ़ माह से लगातार बढ़ रहा है। कुछ ग्राहक कीमत कम होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन धीरे-धीरे कीमत बढ़ती जा रही है। अंतरराष्ट्रीय कारणों से सोने-चांदी के भाव में इजाफा हो रहा है।

बर्नवाल ज्वेर्ल्स के निदेशक धीरज बर्नवाल ने बताया कि सोने-चांदी के दाम बढ़ने से आभूषण के कारोबार पर असर पड़ रहा है। जिन लोगों को शादी के लिए गहने खरीदना है, वे पता कर रहे हैं तो आए दिन दाम बढ़ा हुआ मिल रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed