{"_id":"63e4b7c27f5d8f3a2b0ecd1a","slug":"gola-massacre-congress-and-sp-leaders-met-victim-family-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला हत्याकांड: पीड़ित परिवार से कांग्रेस और सपा नेताओं ने मुलाकात की, बोले- सूदखोरों पर हो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोला हत्याकांड: पीड़ित परिवार से कांग्रेस और सपा नेताओं ने मुलाकात की, बोले- सूदखोरों पर हो कार्रवाई
Thu, 09 Feb 2023 02:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 09 Feb 2023 02:39 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित परिवार से मिलती कांग्रेस नेता।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले में गोला इलाके के देवकली गांव में बच्चों और पत्नी की हत्या के बाद खुदकुशी करने वाले इंद्र बहादुर मौर्या के परिजनों से नेताओं ने बुलाकर की। बुधवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान ने मुलाकात की और एसएसपी से बातचीत कर सूदखोरों पर कार्रवाई की मांग की। कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे। उधर, सपा नेताओं ने भी मुलाकात कर स्वामी प्रसाद मौर्या से पीड़ित परिवार की वार्ता कराई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, देवकली गांव में सूदखोरों से परेशान होकर इंद्र बहादुर मौर्या ने अपने दो बच्चों और पत्नी की हत्या कर दी थी। फिर खुद आग लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इसी बीच बुधवार को विपक्षी नेता पीड़ित परिवार से मिलने पहुंच गए। कांग्रेस पार्टी की जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और परिजनों को ढाढस बधाया।
विज्ञापन
उन्होंने मौके से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व थानाध्यक्ष से बात कर परिजनों को सुरक्षा देने की मांग की और परिवार को आश्वासन दिया की अगर प्रशासन 24 घंटे के अंदर सूदखोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं नहीं करती है तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। पूरे प्रकरण की एक रिपोर्ट भी उन्होंने प्रियंका गांधी को भेजने की बात कही।
विज्ञापन
उनके साथ जिला उपाध्यक्ष तौकीर आलम, सच्चिदानंद तिवारी, पीर मोहम्मद, आकाश जायसवाल, रंभू पासवान सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। उधर, बुधवार को गोला के देवकली गांव पहुंचे समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अवधेश यादव ने मृतक इंद्र बहादुर मौर्य के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। परिजनों को आश्वस्त किए कि यह मामला दबने नहीं पाएगा।
पार्टी इसे विधानसभा में जोरों से उठाएगी जिससे सुदखोरों के खिलाफ कड़ी सजा मिल सके। वही गांव के मौर्य समाज के लोगों ने जिला अध्यक्ष से यह मांग किया कि स्वामी प्रसाद मौर्य को गांव पार्टी द्वारा भेजा जाए। जिस पर उन्होंने तुरंत उनके पीआरओ से दूरभाष केंद्र पर बात कर घटना से अवगत कराया जिस पर उन्होंने जल्द गांव आने का आश्वासन दिया।